Headlines

अमीरों लिस्ट में अडानी ने लगाया गोता, टॉप-20 से भी हुए बाहर

साल 2023 की शुरुआत में कहां गौतम अडानी को दुनिया के सबसे बड़े रईस बनने के कयास लागाए जा रहे थे और अब वह टॉप-10 लिस्ट से ही नहीं, टॉप-20 से भी बाहर हो गए हैं। वहीं, फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग अब मुकेश अंबानी के बाद 13वें स्थान पर पहुंच गए हैं। एक ही दिन में उनकी संपत्ति में 12.5 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है। जबकि, अडानी ने एक ही दिन में 10 अरब डॉलर से अधिक गंवाया है।

अमेरिकी इनवेस्टमेंट रिसर्च फर्म और शॉर्ट सेलर हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के बाद अडानी ग्रुप के कई स्टॉक्स 60 फीसद से नीचे आ चुके हैं। इसकी वजह से गौतम अडानी को ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के टॉप-10 अरबपतियों की लिस्ट में चौथे नंबर से 21वें पर लाकर पटक दिया। इस साल अडानी की संपत्ति 59.2 अरब डॉलर कम होकर 61.3 अरब डॉलर रह गई है। अडानी को करीब 52 अरब डॉलर का झटका तो केवल केवल एक हफ्ते में लगा है।

बता दें पिछले साल दुनिया के टॉप-10 अमीरों की लिस्ट में केवल दो भारतीय यानी मुकेश अंबानी और गौतम अडानी की दौलत बढ़ी थी। अडानी उस साल कमाई में भी नंबर वन रहे। एलन मस्क और जेफ बेजोस समेत अमेरिकी अरबपतियों के लिए साल 2022 बुरा साबित हुआ था। इसके ठीक उलट अब उनके अच्छे दिन आ गए हैं और अडानी के बुरे दिन।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


मुख्यधारा छत्तीसगढ़ का डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ राजनीति, खेल, व्यापार, पर्यावरण और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता दी जाती है। हमारा उद्देश्य प्रदेश की ताज़ा, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना और जनता के मुद्दों को मुख्यधारा में लाना है।

मुख्य संपादक: धनवेन्द्र जायसवाल
मोबाइल नंबर: 8109086053, 9232897908
ईमेल: mukhyadhara09@gmail.com

कार्यालय का पता:
A8, शंकर नगर, मेन रोड, सेक्टर 1,
शंकर नगर, रायपुर, 492004