Headlines

कर्ज को कम करने के लिए गौतम अडानी समूह ने अपने सीमेंट कारोबार में हिस्सेदारी बेचने की बनाई योजना

कर्ज को कम करने के लिए गौतम अडानी समूह ने अपने सीमेंट कारोबार में हिस्सेदारी बेचने की योजना बनाई है। फाइनेंशियल टाइम्स ने सूत्रों के हवाले से बताया कि अडानी समूह इंटरनेशनल डील के तहत अंबुजा सीमेंट में 4-5 फीसदी हिस्सेदारी बेचना चाहता है। इस हिस्सेदारी को बेचकर 450 मिलियन डॉलर जुटाने की योजना है। हालांकि, अडानी समूह की ओर से आधिकारिक तौर पर जानकारी नहीं दी गई है।

बता दें कि साल 2022 में ही स्विस कंपनी होल्सिम से अडानी समूह ने अंबुजा सीमेंट और एसीसी लिमिटेड के अधिग्रहण को पूरा किया था। यह अडानी समूह का सबसे बड़ा अधिग्रहण था। इसके बाद अब अडानी समूह की अंबुजा सीमेंट्स में 63.15 प्रतिशत और एसीसी में 56.69 प्रतिशत हिस्सेदारी हो गई है। इस अधिग्रहण का कुल मूल्य 6.50 अरब डॉलर है।

इस अधिग्रहण के बाद अडानी समूह देश का दूसरा सबसे बड़ा सीमेंट उत्पादक बन गया है। फिलहाल अंबुजा सीमेंट और एसीसी की संयुक्त रूप से स्थापित क्षमता 6.75 करोड़ टन सालाना है।

बहरहाल, सीमेंट कारोबार में हिस्सेदारी बेचने की ये खबर ऐसे समय में आई है जब अडानी समूह के कर्ज को लेकर कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं। अमेरिकी शॉर्ट सेलर फर्म हिंडनबर्ग की रिपोर्ट में भी अडानी समूह पर भारी कर्ज का जिक्र किया गया था।

बता दें कि गौतम अडानी समूह की दो कंपनियां- अंबुजा सीमेंट और एसीसी के शेयर शुक्रवार को क्रमश: 1.66% और 0.70% लुढ़क कर बंद हुए। अंबुजा के शेयर की कीमत 378.35 रुपये और एसीसी के शेयर की कीमत 1847.15 रुपये है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


मुख्यधारा छत्तीसगढ़ का डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ राजनीति, खेल, व्यापार, पर्यावरण और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता दी जाती है। हमारा उद्देश्य प्रदेश की ताज़ा, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना और जनता के मुद्दों को मुख्यधारा में लाना है।

मुख्य संपादक: धनवेन्द्र जायसवाल
मोबाइल नंबर: 8109086053, 9232897908
ईमेल: mukhyadhara09@gmail.com

कार्यालय का पता:
A8, शंकर नगर, मेन रोड, सेक्टर 1,
शंकर नगर, रायपुर, 492004