हयात की 2020 के अंत तक भारत में 11 नए होटल खोलने की योजना

नयी दिल्ली

वैश्विक होटल कंपनी हयात होटल्स कॉरपोरेशन की 2020 के अंत तक भारत में 11 नए होटल खोलने की योजना है। कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि भारत में विस्तार की योजना के तहत हम 11 नए होटल खोलने जा रहे हैं।

शिकागो मुख्यालय वाली कंपनी के फिलहाल भारत में 20 स्थानों पर 32 होटल हैं। हयात के पोर्टफोलियो के भारत में आठ ब्रांड हैं….हयात, हयात सेंट्रिक, हयात रीजेंसी, हयात प्लेस, ग्रैंड हयात, पार्क हयात, अलीला और अंदाज।

हयात के भारतीय परिचालन के उपाध्यक्ष संजय शर्मा ने पीटीआई भाषा से कहा, ‘‘हमारी 2020 के अंत तक भारत में 11 नए होटल खोलने की योजना है। भारत हमारी वृद्धि की दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण बाजार है।

हयात भारत में उतरने वाला पहले अंतरराष्ट्रीय होटल प्रबंधन ब्रांड में है। हयात का भारत में पहला होटल दिल्ली में 1982 में खुला था।

शर्मा ने बताया कि नए होटल ग्रैंड हयात, हयात पैलेस और हयात रीजेंसी ब्रांड के होंगे।

उन्होंने कहा कि गुरुग्राम का होटल ग्रैंड हयात ब्रांड नाम से होगा। वहीं वडोदरा, जयपुर और बेंगलुरु के होटल हयात प्लेस ब्रांड नाम से होंगे। वहीं त्रिसूर, कोच्चि, जयपुर, देहरादून, त्रिवेंद्रम और उदयपुर के होटल हयात रीजेंसी ब्रांड के तहत खोले जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


मुख्यधारा छत्तीसगढ़ का डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ राजनीति, खेल, व्यापार, पर्यावरण और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता दी जाती है। हमारा उद्देश्य प्रदेश की ताज़ा, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना और जनता के मुद्दों को मुख्यधारा में लाना है।

मुख्य संपादक: धनवेन्द्र जायसवाल
मोबाइल नंबर: 8109086053, 9232897908
ईमेल: mukhyadhara09@gmail.com

कार्यालय का पता:
A8, शंकर नगर, मेन रोड, सेक्टर 1,
शंकर नगर, रायपुर, 492004