होमगार्ड जवानों के मानदेय में रैंक वाइज वृद्धि के आदेश जारी, CM बघेल ने भरोसे के बजट में की थी घोषणा

मुख्यधारा @ रायपुर

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भरोसे का बजट 2023-24 में छत्तीसगढ़ के होमगार्ड के जवानों की रैंक अनुसार विधानसभा में मानदेय बढ़ाने की घोषणा की थी। इस संबंध में छत्तीसगढ़ शासन के गृह मंत्रालय द्वारा आदेश भी जारी कर दिया गया है। होमगार्ड के मानदेय में रैंक के अनुसार न्यूनतम राशि 6 हजार 300 रूपए से अधिकतम 6 हजार 420 रूपए प्रतिमाह की वृद्धि हुई है। यह वृद्धि 1 अप्रेल 2023 से मिलने वाले मानदेय पर लागू होगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *