मुख्यधारा @ रायपुर
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भरोसे का बजट 2023-24 में छत्तीसगढ़ के होमगार्ड के जवानों की रैंक अनुसार विधानसभा में मानदेय बढ़ाने की घोषणा की थी। इस संबंध में छत्तीसगढ़ शासन के गृह मंत्रालय द्वारा आदेश भी जारी कर दिया गया है। होमगार्ड के मानदेय में रैंक के अनुसार न्यूनतम राशि 6 हजार 300 रूपए से अधिकतम 6 हजार 420 रूपए प्रतिमाह की वृद्धि हुई है। यह वृद्धि 1 अप्रेल 2023 से मिलने वाले मानदेय पर लागू होगी।
होमगार्ड जवानों को मिलेगा बढ़ा मानदेय
– मुख्यमंत्री श्री @bhupeshbaghel ने भरोसे के बजट में की थी मानदेय बढ़ाने की घोषणा
– न्यूनतम 6,300 रुपये से लेकर अधिकतम 6,420 रुपये तक हुई वृद्धि
-1 अप्रैल 2023 से लागू होगी वृद्धि#छत्तीसगढ़_सरकार_भरोसे_की_सरकार #Chhattisgarh pic.twitter.com/V8AkpCLJoF— CMO Chhattisgarh (@ChhattisgarhCMO) June 4, 2023

