Headlines

आज से LPG सिलेंडर पर 300 रूपये की छूट, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को भी हुआ फायदा

नए फाइनेंशियल ईयर के पहले दिन से ही कई नियमों में बदलाव हो गए हैं। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (पीएमयूवाई) के नियम में भी अहम बदलाव हुआ है। वित्त वर्ष 2024-25 के दौरान इस योजना के लाभार्थियों को एलपीजी सिलेंडर पर 300 रुपये की सब्सिडी छूट मिलती रहेगी।दरअसल, ये छूट 31 मार्च 2024 तक के लिए थी लेकिन बीते मार्च महीने में केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने इस राहत को 31 मार्च 2025 तक बढ़ाने का ऐलान किया था। यह नए वित्त वर्ष के पहले दिन यानी आज से लागू हो गया है।

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को एक साल में 12 रिफिल पर सब्सिडी मिलती है। यह छूट 300 रुपये प्रति सिलेंडर है। यह सब्सिडी सीधे पात्र लाभार्थियों के बैंक खातों में हो जाती है। बता दें कि सामान्य ग्राहकों को देश की राजधानी दिल्ली में यह सिलेंडर 803 रुपये में मिलता है। वहीं, उज्जवला लाभार्थियों को सिलेंडर 300 रुपये सस्ता मिलता है। सरकार ने मई 2016 में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना की शुरुआत की थी, जिसमें 10.27 करोड़ से अधिक लाभार्थी हैं।

कॉमर्शियल LPG सिलेंडर पर राहत

होटल, रेस्तरां जैसे प्रतिष्ठानों में इस्तेमाल होने वाले कॉमर्शियल LPG सिलेंडर की दरों में 31 रुपये प्रति सिलेंडर की कटौती की गई। इस कटौती से 19 किलोग्राम का एक सिलेंडर अब 1,764.50 रुपये का हो गया है। कॉमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों में जनवरी के बाद से यह पहली कटौती है। एक फरवरी को दरें 14 रुपये प्रति सिलेंडर और एक मार्च को 25.5 रुपये बढ़ाई गई थी। इसके साथ ही पांच किलोग्राम एफटीएल (फ्री ट्रेड एलपीजी या बाजार मूल्य वाली रसोई गैस) सिलेंडर की कीमत 7.50 रुपये कम की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


मुख्यधारा छत्तीसगढ़ का डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ राजनीति, खेल, व्यापार, पर्यावरण और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता दी जाती है। हमारा उद्देश्य प्रदेश की ताज़ा, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना और जनता के मुद्दों को मुख्यधारा में लाना है।

मुख्य संपादक: धनवेन्द्र जायसवाल
मोबाइल नंबर: 8109086053, 9232897908
ईमेल: mukhyadhara09@gmail.com

कार्यालय का पता:
A8, शंकर नगर, मेन रोड, सेक्टर 1,
शंकर नगर, रायपुर, 492004