Headlines

केदारनाथ में फटा बादल, मंदाकिनी में बाढ़ से गौरीकुंड में अफरा-तफरी

उत्तराखंड में बहुत भारी बारिश कहर बरपा रही है। केदारनाथ क्षेत्र में बादल फटने की सूचना मिली है। मंदाकिनी नदी का जलस्तर अचानक बढ गया है। गौरीकुंड में अपना तफरी का माहौल है। हालांकि, पुलिस-प्रशासन की टीम मौके पर मौजूद है। बताया गया है कि की रात नौ बजे के करीब अचानक गौरीकुंड के पास मंदाकिनी नदी का जलस्तर भारी बारिश के बाद अचानक बढ़ गया है। नदी का जलस्तर बढ़ने से श्रद्धालुओं के बीच अफरा-तफरी मच गई है। इस सूचना के बाद मौके पर एसडीआरएफ को रवाना कर दिया गया है ।

केदारनाथ मार्ग में काफी बड़ा बोल्डर आने से रेलिंग और रास्ता क्षतिग्रस्त हुआ है। सुरक्षा के लिहाज से यात्रियो को फिलहाल सुरक्षित स्थानों पर रोक दिया गया है। पुलिस-प्रशासन और एसडीआरएफ की टीम पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है। पुलिस अधीक्षक विशाखा अशोक भदाणे ने बताया कि केदारनाथ पैदल मार्ग में भारी बारिश हो रही है। भीमबली-जंगलचट्टी के बीच भूस्खलन की सूचना मिली है। बिजली और कनैक्टिविटी न होने से पूरी जानकारी नहीं मिल पाई है। 250 यात्रियों को भीमबली में रोका गया है। जबकि पूरे यात्रा मार्ग पर पुलिस को अलर्ट कर दिया गया है।

केदारनाथ-यमुनोत्री चारधाम यात्रा रोकी
उत्तराखंड में भारी बारिश के बाद पर्वतीय इलाकों में आफत बरस रही है। पुलिस महानिदेशक अभिनव कुमार ने बताया कि केदारनाथ और यमुनोत्री पैदल रूट पर भारी बारिश के बाद यात्रा रोक दी गई है। यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर ठहरा दिया गया है। उन्होंने बताया कि अभी तक जनीहानि की कोई सूचना नहीं मिली है। उधर सूत्रों ने बताया कि सुरकंडा के पास भी बादल फटा है। उत्तराखंड में पिछले कई घंटे से हो रही तेज बारिश के बाद कई क्षेत्रों में अतिवृष्टि की सूचना मिली है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी इस बीच लगातार आपदा कंट्रोल रूम से भारी बारिश का अपडेट लेते रहे। मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व में ही एनडीआरएफ असैा एसडीआरएफ को अलर्ट पर रखा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


मुख्यधारा छत्तीसगढ़ का डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ राजनीति, खेल, व्यापार, पर्यावरण और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता दी जाती है। हमारा उद्देश्य प्रदेश की ताज़ा, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना और जनता के मुद्दों को मुख्यधारा में लाना है।

मुख्य संपादक: धनवेन्द्र जायसवाल
मोबाइल नंबर: 8109086053, 9232897908
ईमेल: mukhyadhara09@gmail.com

कार्यालय का पता:
A8, शंकर नगर, मेन रोड, सेक्टर 1,
शंकर नगर, रायपुर, 492004