Headlines

एलपीजी सिलेंडर हुआ महंगा, जानिए आपके शहर में कितना है दाम ….

बजट के बाद एलपीजी सिलेंडर के रेट बढ़ गए हैं। दिल्ली से पटना और श्रीनगर से चेन्नई तक एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में आज 1 अगस्त से बदलाव हुआ है। ऑयल मार्केटिंग पेट्रोलियम कंपनियों ने एलपीजी सिलेंडर के दाम में 8.50 रुपये तक की बढ़ोतरी की है। दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर आज यानी 1 अगस्त से 6.50 रुपये, कोलकाता में एलपीजी सिलेंडर 8.50 रुपये, मुंबई में 7 रुपये और पटना में एलपीजी सिलेंडर 8 रुपये महंगा हो गया है। यह बढ़ोतरी केवल 19 किलो वाले कॉमर्शियल सिलेंडर में हुई है।

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर के आज के रेट

दिल्ली में 1 अगस्त यानी आज कॉमर्शियल सिलेंडर 1652.5 रुपये का मिलेगा। इंडेन का यह सिलेंडर एक जुलाई को यह 1646 रुपये का था। इसमें 6.50 रुपये की मामूली वृद्धि की गई है। यहां घरेलू एलपीजी सिलेंडर के रेट में कोई बदलाव नहीं हुआ है। यहां अब भी 14 किलो वाला सिलेंडर 803 रुपये का ही है। वहीं, 10 किलो वालो कंपोजिट एलपीजी सिलेंडर 574.5 रुपये में मिल रहा है।

कोलकाता में एलपीजी सिलेंडर के आज के रेट

अगर कोलकाता की बात करें तो यहां घरेलू एलपीजी सिलेंडर तो अपने पुराने रेट 829 रुपये पर ही मिल रहा है, लेकिन कॉमर्शियल सिलेंडर महंगा हो गया है। आज से यह 1756 रुपये की जगह 1764.5 रुपये में मिलेगा। यहां 19 किलो वाले इस सिलेंडर की कीमत में 8.50 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। यहां 10 किलो वाले कंपोजिट सिलेंडर की कीमत 593 रुपये है।

मुंबई और चेन्नई में भी एलपीजी के बढ़े रेट

मुंबई में आज एक अगस्त से घरेलू एलपीजी सिलेंडर 802.50 में ही मिलेगा। जबकि, 19 किलो वाला नीला सिलेंडर 1605 रुपये का हो गया है। इसमें सात रुपये की बढ़ोतरी की गई है। पहले यह 1598 रुपये का था। चेन्नई में भी एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़े हैं। अब यहां कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर 1817 रुपये का मिलेगा। पहले 1809.50 रुपये का था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


मुख्यधारा छत्तीसगढ़ का डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ राजनीति, खेल, व्यापार, पर्यावरण और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता दी जाती है। हमारा उद्देश्य प्रदेश की ताज़ा, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना और जनता के मुद्दों को मुख्यधारा में लाना है।

मुख्य संपादक: धनवेन्द्र जायसवाल
मोबाइल नंबर: 8109086053, 9232897908
ईमेल: mukhyadhara09@gmail.com

कार्यालय का पता:
A8, शंकर नगर, मेन रोड, सेक्टर 1,
शंकर नगर, रायपुर, 492004