Headlines

कुलगाम में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच 8 घंटे चली मुठभेड़, इलाके को घेरकर अब सर्च ऑपरेशन शुरू

  • फिलहाल किसी के मारे जाने की खबर नहीं, कठुआ में भी हथियारों से लैस संदिग्ध दिखे, सर्च ऑपरेशन जारी
  • एक हफ्ते पहले हिजबुल मुजाहिदीन के टॉप कमांडर रियाज नायकू को सुरक्षाबलों ने ढेर किया था

कुलगाम (जम्मू-कश्मीर). जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में 8 घंटे तक सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच चली मुठभेड़ खत्म हो गई है। यहां यमरच इलाके में तीन आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी। जिसके बाद बुधवार की देर रात करीब 12 बजे से मुठभेड़ शुरू हो गई। इसके बाद दोनों तरफ से लगातार गोलीबारी चली। सुबह 8 बजे यह खत्म हुई। अब सुरक्षाबलों ने इलाके को चारों तरफ से घेर कर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है।

कठुआ में भी संदिग्धों की तलाश शुरू
जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में भी देर रात स्थानीय लोगों ने जंगल में हथियारों से लैस कुछ संदिग्धों को देखा। सूचना मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। अधिकारियों के मुताबिक स्थानीय लोगों ने बानी तहसील के संदरून वन क्षेत्र से कुछ संदिग्धों को गुजरते हुए देखा। इनके पास हथियार भी थे।

पिछले हफ्ते हिजबुल का टॉप कमांडर रियाज नायकू मारा गया था

कश्मीर में सुरक्षाबलों ने एक हफ्ते पहले ही आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन के टॉप कमांडर रियाज नायकू को मार गिराया था। दो साल से उसका नाम मोस्ट वॉन्टेड लिस्ट में था। वह बीमार मां से मिलने पुलवामा के गांव बेगपोरा आया था। नायकू के मारे जाने के बाद से आतंकवादियों के बीच खलबली मची है। खुफिया एजेंसी के मुताबिक आतंकवादी इसके जवाब में किसी बड़े वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं। यही कारण है कि जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबल पहले से ज्यादा सतर्क हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


मुख्यधारा छत्तीसगढ़ का डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ राजनीति, खेल, व्यापार, पर्यावरण और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता दी जाती है। हमारा उद्देश्य प्रदेश की ताज़ा, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना और जनता के मुद्दों को मुख्यधारा में लाना है।

मुख्य संपादक: धनवेन्द्र जायसवाल
मोबाइल नंबर: 8109086053, 9232897908
ईमेल: mukhyadhara09@gmail.com

कार्यालय का पता:
A8, शंकर नगर, मेन रोड, सेक्टर 1,
शंकर नगर, रायपुर, 492004