Headlines

हमने इस्तेमाल के लिए 20 लाख वैक्सीन तैयार कर ली हैं: ट्रंप

अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अमरीका ने कोविड-19 संक्रमण से बचने के लिए 20 लाख वैक्सीन ‘तैयार’ कर ली हैं. उन्होंने कहा कि ये वैक्सीन ‘इस्तेमाल के लिए तैयार’ हैं, इंतज़ार बस इस बात का है कि वैज्ञानिक इनके सुरक्षित और प्रभावी होने पर मुहर लगा दें.

ट्रंप ने ये दावा शुक्रवार को हुई प्रेस कॉन्फ़्रेंस में किया. उन्होंने वैक्सीन तैयार होन की बात ज़रूर कही लेकिन साथ ही ये भी बताया कि अभी इनके सुरक्षित होने की पुष्टि नहीं हुई है इसलिए बड़े पैमाने पर इंसानों की टेस्टिंग से पहले इन्हें वैज्ञानिकों की मंज़ूरी मिलना ज़रूरी है.

हालांकि ट्रंप ने ये नहीं बताया कि वो किस कंपनी की या किस ख़ास वैक्सीन की बात कर रहे हैं. उन्होंने कोई तय समयसीमा भी नहीं बताई कि कब तक इनका इस्तेमाल शुरू हो सकता है. उनकी इस प्रेस कॉन्फ़्रेंस के बाद अमरीका के वरिष्ठ संक्रामक रोग विशेषज्ञ डॉक्टर एंथनी फ़ाउची ने कहा कि वो इस पर टिप्पणी नहीं कर सकते और उन्हें राष्ट्रपति के बयान के बारे में जानकारी नहीं है.

हालांकि मंगलवार को डॉक्टर फ़ाउची ने एक मेडिकल सेमिनार ने उम्मीद जताई थी कि अगले साल तक लाखों वैक्सीन तैयार हो जाएंगी.

न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार अमरीकी प्रशान ने वैक्सीन बनाने के लिए पांच कंपनियों को काम पर लगाया है. अमरीका में कई कंपनियां वैज्ञानिकों की मंज़ूरी से पहले ही बड़े पैमाने पर वैक्सीन बनाने की होड़ में लग गई हैं. इनमें मॉडेर्ना, नोवावैक्स और फ़ाइज़र जैसी कंपनिया शामिल हैं.

डॉक्टर फ़ाउची ने मंगलवार को पत्रकारों को बताया था कि इस रेस में ‘मॉडेर्ना’ सबसे आगे नज़र आ रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


मुख्यधारा छत्तीसगढ़ का डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ राजनीति, खेल, व्यापार, पर्यावरण और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता दी जाती है। हमारा उद्देश्य प्रदेश की ताज़ा, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना और जनता के मुद्दों को मुख्यधारा में लाना है।

मुख्य संपादक: धनवेन्द्र जायसवाल
मोबाइल नंबर: 8109086053, 9232897908
ईमेल: mukhyadhara09@gmail.com

कार्यालय का पता:
A8, शंकर नगर, मेन रोड, सेक्टर 1,
शंकर नगर, रायपुर, 492004