Bank of Baroda Guest Player Recruitment 2026: खेलों में अपनी प्रतिभा और उपलब्धियों के जरिए करियर बनाने की तैयारी कर रहे खिलाड़ियों के लिए बैंक ऑफ बड़ौदा ने भर्ती का मौका दिया है। बैंक ने अपनी मुंबई स्थित स्पोर्ट्स टीमों के लिए Guest Players को retainership basis पर नियुक्त करने का विज्ञापन जारी किया है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 17 पद हैं और आवेदन की अंतिम तारीख 28 सितंबर 2026 है। इसकी जानकारी बैंक ऑफ बड़ौदा की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी भर्ती विज्ञापन में दी गई है।
क्रिकेट और टेबल टेनिस खिलाड़ियों की भर्ती
इस भर्ती के तहत क्रिकेट, पुरुष टेबल टेनिस और महिला टेबल टेनिस के खिलाड़ियों को बैंक की मुंबई स्थित खेल टीमों से जुड़ने का अवसर मिलेगा। चयनित खिलाड़ी बैंक की ओर से विभिन्न टूर्नामेंट और खेल आयोजनों में हिस्सा ले सकेंगे।
यह नियमित बैंकिंग नौकरी नहीं है। नियुक्ति गेस्ट प्लेयर के तौर पर 12 महीने के लिए अनुबंध/रिटेनरशिप आधार पर होगी। चयनित खिलाड़ियों को हर महीने ₹25,000 का मानदेय दिया जाएगा।
यह भी पढ़े: मन की बात में PM मोदी ने सर्जिकल स्ट्राइक और ऑपरेशन सिंदूर का किया जिक्र
कौन कर सकता है आवेदन?
भर्ती के लिए उम्मीदवार की उम्र 18 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। शैक्षणिक योग्यता के तौर पर मान्यता प्राप्त बोर्ड से कम से कम 10वीं पास होना जरूरी है।
इसके अलावा उम्मीदवारों को निर्धारित खेल उपलब्धियों में से संबंधित पात्रता मानदंड पूरा करना होगा। इनमें राज्य, केंद्र शासित प्रदेश या देश का राष्ट्रीय अथवा अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रतिनिधित्व करना शामिल है।
इसके अलावा निर्धारित शर्तों के अनुसार जूनियर नेशनल चैंपियनशिप, Khelo India Youth Games, Khelo India Winter Games, Khelo India University Games और School Games Federation of India की प्रतियोगिताओं में पदक जीतने वाले खिलाड़ी भी आवेदन कर सकते हैं।
इंटर-यूनिवर्सिटी प्रतियोगिताओं में संबंधित इंटर-यूनिवर्सिटी स्पोर्ट्स बोर्ड के माध्यम से विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाड़ियों के लिए भी पात्रता का प्रावधान है। राष्ट्रीय स्तर की स्कूल खेल प्रतियोगिताओं में राज्य या केंद्र शासित प्रदेश की स्कूल टीम का प्रतिनिधित्व करने वाले उम्मीदवार भी निर्धारित नियमों के तहत आवेदन कर सकते हैं।
यह भी पढ़े: रायपुर में कांग्रेस नेता आनंद कुकरेजा को बिश्नोई गैंग के नाम पर धमकी
कैसे होगा चयन?
प्राप्त आवेदनों की पहले स्क्रीनिंग और जांच की जाएगी। पात्र पाए जाने वाले उम्मीदवारों को इसके बाद फील्ड ट्रायल के लिए बुलाया जाएगा। चयन प्रक्रिया के लिए कुल 100 अंक निर्धारित किए गए हैं।
12 महीने की होगी नियुक्ति
चयनित उम्मीदवारों को बैंक ऑफ बड़ौदा की स्पोर्ट्स टीम के Guest Player के रूप में 12 महीने के लिए नियुक्त किया जाएगा। इस दौरान उन्हें ₹25,000 प्रतिमाह का मानदेय मिलेगा।
यह नियुक्ति अस्थायी और अनुबंध आधारित होगी। गेस्ट प्लेयर के तौर पर चयन होने से उम्मीदवार को बैंक ऑफ बड़ौदा में नियमित नौकरी पाने का कोई अधिकार या दावा नहीं मिलेगा।
यह भी पढ़े: पूर्व केरल मुख्य सचिव का BJP टिकट ऑफर करने का दावा
Bank of Baroda Guest Player Recruitment के लिए आवेदन कैसे करें?
उम्मीदवारों को बैंक की ओर से जारी भर्ती विज्ञापन में दिए गए Annexure-A आवेदन फॉर्म को डाउनलोड करना होगा। इसमें व्यक्तिगत, शैक्षणिक और खेल उपलब्धियों से संबंधित जानकारी भरनी होगी।
आवेदन के साथ जन्मतिथि और 10वीं के प्रमाण पत्र/मार्कशीट, वैध फोटो पहचान पत्र, खेल उपलब्धियों के प्रमाण पत्र, हाल की पासपोर्ट साइज फोटो और खेल से संबंधित संक्षिप्त परिचय जैसे दस्तावेज लगाने होंगे। आवेदन फॉर्म पर हस्ताक्षर करना भी जरूरी है।
भरा हुआ आवेदन फॉर्म और सभी जरूरी दस्तावेज Pradeep.suroshe@bankofbaroda.co.in पर ईमेल के जरिए भेजना होगा। ईमेल के विषय में संबंधित खेल/टीम का नाम भर्ती विज्ञापन के निर्देश के अनुसार लिखना होगा।
आवेदन की अंतिम तारीख 28 सितंबर 2026 है। बैंक की आधिकारिक भर्ती सूचना में मुंबई लोकेशन, 17 रिक्तियां और यही अंतिम तिथि दी गई है।
