नई दिल्ली. ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (HPCL, BPCL, IOC) ने फिर से रोजाना पेट्रोल-डीज़ल कीमतों की समीक्षा शुरू कर दी है. इसीलिए अब कीमतों में हर रोज बदलाव हो रहा है. बुधवार को दिल्ली में पेट्रोल के दाम 40 पैसे बढ़कर 73.40 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गए है. वहीं, डीज़ल की कीमतों में 45 पैसे की तेजी आई है. जबकि, चार दिन में पेट्रोल 2.14 रुपये प्रति लीटर और डीजल 2.23 रुपये प्रति लीटर महंगा हो चुका है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मौजूदा स्तर से पेट्रोल की कीमतों में 5 रुपये तक की बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है.
पेट्रोल की नई कीमतें (Petrol Price 10 June 2020)- IOC की वेबसाइट पर दिए रेट्स के मुताबिक बुधवार को पेट्रोल 40 पैसे और डीज़ल 45 पैसे तक महंगा हो गया है.
दिल्ली
पेट्रोल 73.40 रुपये प्रति लीटर
डीज़ल 71.62 रुपये प्रति लीटर
मुंबई
पेट्रोल 80.40 रुपये प्रति लीटर
डीज़ल 70.35 रुपये प्रति लीटर
कोलकाता
पेट्रोल 75.36 रुपये प्रति लीटर
डीज़ल 67.63 रुपये प्रति लीटर
चेन्नई
पेट्रोल 77.43 रुपये प्रति लीटर
डीज़ल 70.13 रुपये प्रति लीटर
ऐसे जानिए अपने शहर में पेट्रोल-डीज़ल के दाम-
देश की तीनों ऑयल मार्केटिंग कंपनी HPCL, BPCL और IOC आप सुबह 6 बजे के बाद पेट्रोल-डीज़ल के नए रेट जारी करती है.नए रेट्स के लिए आप वेबसाइट पर जाकर जानकारी हासिल कर सकते हैं. वहीं, मोबाइल फोन पर SMS के जरिए भी रेट चेक कर सकते है.
आप 92249 92249 नंबर पर SMS भेजकर भी पेट्रोल-डीजल के भाव के बारे में पता कर सकते हैं. आपको RSP<स्पेस> पेट्रोल पंप डीलर का कोड लिखकर 92249 92249 पर भेजना पड़ेगा.अगर आप दिल्ली में हैं और मैसेज के जरिये पेट्रोल-डीजल का भाव जानना चाहते हैं तो आपको RSP 102072 लिखकर 92249 92249 पर भेजना होगा.
अचानक क्यों महंगा होने लगा पेट्रोल-डीज़ल-
कोरोनावायरस महामारी के चलते सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 16 मार्च से पेट्रोल और डीजल की कीमतों की रोजाना की समीक्षा रोक दी थी.
83 दिन के बाद कंपनियों ने रविवार से दोबारा समीक्षा शुरू की. इसके बाद से लगातार तीसरे दिन दोनों ही पेट्रोलियम फ्यूल में तेजी आई है. हालांकि, तेल कंपनियों की तरफ से ATF और LPG की कीमतों की नियमित समीक्षा की जा रही थी.
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट का लाभ उठाने के लिए सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर बीते 14 मार्च को एक्साइज ड्यूटी यानी उत्पाद शुल्क में तीन रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी. उस वक्त कंपनियों ने इसका बोझ ग्राहकों पर नहीं डाला.
उसके बाद सरकार ने 6 मई को एक बार फिर एक्साइज ड्यूटी पेट्रोल पर 10 रुपये और डीजल में 13 रुपये प्रति लीटर बढ़ा दिया. बता दें, कोरोनावायरस महामारी से निपटने के लिए देश में 25 मार्च से लॉकडाउन है. हालांकि, सरकार ने 1 जून से लॉकडाउन 5 में काफी ढील दी और इसे अनलॉक 1.0 कहा है.

