Headlines

नीमच में कार से 39 किलो डोडाचूरा बरामद, 25 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नीमच जिले के रतनगढ़ में पुलिस ने बुधवार को वाहन जांच के दौरान एक कार से 39 किलो डोडाचूरा बरामद किया। पुलिस ने मामले में राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के रहने वाले 25 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर पूछताछ की जा रही है।

मानपुरा फंटे पर पुलिस ने रोकी संदिग्ध कार

रतनगढ़ थाना प्रभारी बीएल भाभर के अनुसार, पुलिस टीम नगर के समीप मानपुरा फंटे पर वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान टीम ने संदिग्ध कार क्रमांक RJ-34 CA-3150 को रोककर तलाशी ली।

तलाशी के दौरान कार में काले रंग के दो कट्टे मिले। पुलिस ने जब दोनों कट्टों को खोलकर जांच की तो उनमें डोडाचूरा बरामद हुआ। वजन करने पर इसकी कुल मात्रा 39 किलो पाई गई।

25 वर्षीय युवक गिरफ्तार

पुलिस ने कार और डोडाचूरा जब्त कर उसमें सवार अंकित पुत्र गोवर्धन आचार्य (25) निवासी ग्राम कोटड़ी, जिला भीलवाड़ा, राजस्थान को गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से एक मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है। अब उससे पूछताछ कर डोडाचूरा कहां से लाया गया था, इसे कहां पहुंचाया जाना था और इसके पीछे कौन लोग शामिल हैं, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *