Headlines

MG Hector के Blackstorm एडिशन लॉन्च, कीमत 19.99 लाख रुपये

MG Hector Blackstorm Snowstorm: त्योहारी सीजन से पहले भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में नई हलचल देखने को मिली है। JSW MG Motor India ने Hector के दो लिमिटेड एडिशन- Blackstorm और Snowstorm लॉन्च किए हैं। दोनों स्पेशल एडिशन की एक्स-शोरूम कीमत 19.99 लाख रुपये रखी गई है। इन्हें खासतौर पर 5-सीटर कॉन्फिगरेशन में पेश किया गया है।

दोनों मॉडल में डिजाइन के साथ-साथ प्रीमियम फीचर्स और तकनीक पर जोर दिया गया है। Blackstorm को ऑल-ब्लैक थीम में, जबकि Snowstorm को पर्ल व्हाइट बॉडी और ब्लैक रूफ के साथ पेश किया गया है।

Blackstorm और Snowstorm में क्या है खास?

MG Hector Blackstorm का एक्सटीरियर पूरी तरह ब्लैक थीम पर आधारित है, जिससे SUV को ज्यादा दमदार और स्पोर्टी लुक मिलता है। दूसरी ओर, Snowstorm में पर्ल व्हाइट बॉडी के साथ Starry Black रूफ दी गई है। दोनों मॉडल में डार्क-थीम वाले कॉस्मेटिक अपडेट मिलते हैं।

दोनों एडिशन में Storm Hex ग्रिल, डार्क क्रोम MG लोगो, पियानो ब्लैक रूफ रेल्स, ब्लैक हेडलैंप बेजल और स्मोक्ड कनेक्टेड टेललाइट्स दिए गए हैं। इसके अलावा Aura Storm Blade अलॉय व्हील्स के साथ रेड ब्रेक कैलिपर्स भी मिलते हैं। स्किड प्लेट्स, बॉडी क्लैडिंग और टेलगेट पर भी डार्क एलिमेंट्स का इस्तेमाल किया गया है।

ऑल-ब्लैक इंटीरियर और प्रीमियम फीचर्स

केबिन में दोनों स्पेशल एडिशन को Nimbus Black थीम के साथ पेश किया गया है। इसमें ब्लैक लेदर/लेदरेट अपहोल्स्ट्री, गनमेटल फिनिश वाले इंटीरियर एलिमेंट्स और फ्रंट हेडरेस्ट पर एडिशन का नाम दिया गया है।

फीचर्स की बात करें तो SUV में 14-इंच पोर्ट्रेट टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, डुअल-पेन पैनोरमिक सनरूफ, 8-कलर एम्बिएंट लाइटिंग, एयर प्यूरीफायर और पावर्ड टेलगेट जैसे फीचर्स मिलते हैं।

14-इंच स्क्रीन और i-Swipe तकनीक

Hector Storm Series में 14-इंच पोर्ट्रेट टचस्क्रीन दी गई है। इसमें जेस्चर कंट्रोल के लिए i-Swipe फीचर मिलता है, जिसकी मदद से दो या तीन उंगलियों के इशारे से म्यूजिक, नेविगेशन और क्लाइमेट कंट्रोल जैसे फंक्शन संचालित किए जा सकते हैं।

MG के i-SMART कनेक्टेड कार प्लेटफॉर्म के जरिए 70 से ज्यादा कनेक्टेड फीचर्स, डिजिटल ब्लूटूथ की, रिमोट कंट्रोल और मेंटेनेंस अलर्ट जैसी सुविधाएं भी मिलती हैं।

143 PS की पावर, सिर्फ CVT ऑटोमैटिक

दोनों स्पेशल एडिशन में 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया है। यह इंजन 143 PS की पावर और 250 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। Storm Series को CVT ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ पेश किया गया है।

इससे ग्राहकों को शहर और हाईवे पर आसान ऑटोमैटिक ड्राइविंग का विकल्प मिलता है।

ADAS समेत कई सेफ्टी फीचर्स

सेफ्टी के लिए Hector Storm Series में ADAS, 360-डिग्री कैमरा, फ्रंट पार्किंग सेंसर, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, हिल-होल्ड असिस्ट, ABS, EBD और ब्रेक असिस्ट जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

84 महीने तक फाइनेंस का विकल्प

कंपनी Storm Series पर ग्राहकों को 84 महीने तक की फाइनेंस अवधि का विकल्प दे रही है। इसके अलावा MG के 3+3+3 ओनरशिप पैकेज में 3 साल की वारंटी, 3 साल की रोडसाइड असिस्टेंस और 3 लेबर-फ्री पीरियोडिक सर्विस शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *