Headlines

अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया तीन पैसे मजबूत होकर 74.30 के स्तर पर बंद

मुंबई, 26 अगस्त (भाषा) रुपये ने बुधवार को शुरुआती कारोबार के दौरान अमेरिकी डॉलर के मुकाबले हासिल की गई कुछ बढ़त को बाद में गंवा दिया, हालांकि घरेलू शेयरों के सकारात्मक रुख और विदेश कोषों की आवक बनी रहने के कारण भारतीय मुद्रा, डॉलर के मुकाबले तीन पैसे की मजबूती के साथ 74.30 (अनंतिम) के स्तर पर बंद हुई।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में रुपया 74.34 पर खुला और दिन का कारोबार खत्म होने पर 74.30 के स्तर पर बंद हुआ, जो मंगलवार के बंद भाव 74.33 के मुकाबले तीन पैसे की बढ़त को दर्शाता है।

दिन के कारोबार के दौरान रुपये ने अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 74.24 का ऊपरी स्तर और 74.46 का निचला स्तर देखा।

इसबीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.06 प्रतिशत बढ़कर 93.07 पर रहा।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों ने मंगलवार को सकल आधार पर 1,481.20 करोड़ रुपये की इक्विटी खरीदी।

ब्रेंट क्रूड वायदा 0.02 प्रतिशत बढ़कर 45.87 डालर प्रति बैरल हो गया।


मुख्यधारा छत्तीसगढ़ का डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ राजनीति, खेल, व्यापार, पर्यावरण और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता दी जाती है। हमारा उद्देश्य प्रदेश की ताज़ा, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना और जनता के मुद्दों को मुख्यधारा में लाना है।

मुख्य संपादक: धनवेन्द्र जायसवाल
मोबाइल नंबर: 8109086053, 9232897908
ईमेल: mukhyadhara09@gmail.com

कार्यालय का पता:
A8, शंकर नगर, मेन रोड, सेक्टर 1,
शंकर नगर, रायपुर, 492004