Headlines

अब ट्रेन चलने से 30 मिनट पहले भी करा सकते हैं बुकिंग, रेलवे ने आज से ​बदल दिया ये नियम

पैसेंजर्स को राहत देने के लिए इंडियन रेलवे (Indian Railway) ने दूसरे रिजर्वेशन चार्ट (Reservation Chart Rules) तैयार करने की सुविधा देने जा रहा है. इस दूसरे रिजर्वेशन चार्ट को ट्रेन खुलने की समय से 30 मिनट पहले तैयार किया जाएगा. नये बदलाव को आज यानी 10 अक्टूबर से लागू भी कर दिया गया है. पहले कोविड-19 महामारी के मद्देनजर इसमें 2 घंटे पहले ही बदलाव किया जाता था.

क्या था पहले का नियम?
रेलवे द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि कोरोना काल से पहले के नियम के तहत, पहला रिजर्वेशन चार्ट ट्रेन खुलने के 4 घंटे पहले तैयार होता है. इसके बाद इंटरनेट या PRS सिस्टम के जरिए उपलब्ध बुकिंग पहले-आओ-पहले-पाओ आधार पर होती थी. यह बुकिंग दूसरे रिजर्वेशन चार्ज बनने से पहले तक होता था.

दूसरा रिजर्वेशन चार्ज ट्रेन खुलने के 30 ​से 5 मिनट पहले तक तैयार किया जाता था. इस दौरान रिफंड नियमों के तहत पहले से बुक किए गए टिकटों को कैंसिल कराने की भी अनुमति होती थी. कोरोना वायरस महामारी की वजह से दूसरे रिजर्वेशन चार्ट के नियमों में बदलाव गया था. लेकिन दोबारा से नियम में बदलाव करते हुए, अब फिर से दूसरा रिजर्वेशन चार्ट ट्रेन छूटने के समय से 30 मिनट पहले बनेगा.

दूसरा चार्ट तैयार होने से पहले टिकट बुकिंग की सुविधा ऑनलाइन और पीआरएस टिकट काउंटरों पर उपलब्ध रहेगी. ट्रेन छूटने से 30 मिनट पहले चार्ट बनाने की तकनीक को बहाल करने के लिए रेल सूचना प्रणाली केंद्र (क्रिस-CRIS) सॉफ्टवेयर में आवश्यक संशोधन कर दिया है.


मुख्यधारा छत्तीसगढ़ का डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ राजनीति, खेल, व्यापार, पर्यावरण और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता दी जाती है। हमारा उद्देश्य प्रदेश की ताज़ा, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना और जनता के मुद्दों को मुख्यधारा में लाना है।

मुख्य संपादक: धनवेन्द्र जायसवाल
मोबाइल नंबर: 8109086053, 9232897908
ईमेल: mukhyadhara09@gmail.com

कार्यालय का पता:
A8, शंकर नगर, मेन रोड, सेक्टर 1,
शंकर नगर, रायपुर, 492004