Headlines

सत्यम के बाद क्या अब लक्ष्मी विलास बैंक को उबार पाएंगे मनोहरन!

नई दिल्ली
रिजर्व बैंक ने तमिलनाडु के 94 साल पुराने लक्ष्मी विलास बैंक (Lakshmi Vilas Bank) को संकट से उबारने की जिम्मेदारी टीएन मनोहरन (TN Manoharan) को सौंपी है। केंद्रीय बैंक ने लक्ष्मी विलास बैंक के बोर्ड को हटाने के बाद मनोहरन को एडमिनिस्ट्रेटर नियुक्त किया है। मनोहरन ने इससे पहले सत्यम कंप्यूटर्स सर्विसेज लिमिटेड को संकट से निकालने में अहम भूमिका निभाई थी। पेशे से चार्टर्ड अकाउंटेंट मनोहरन 2006-07 के दौरान The Institute of Chartered Accountants of India के प्रेजिडेंट रह चुके हैं।

 

मनोहरन कैनरा बैंक के गैर-कार्यकारी चेयरमैन भी रह चुके हैं। जब सत्यम कम्पूटर्स का संकट सामने आया था तो सरकार ने मनोहरन को Satyam Computer Services Limited के बोर्ड में नॉमिनेट किया था। उन्होंने कंपनी को मुसीबत से निकालने में अहम भूमिका निभाई थी। वह Accounting Research Foundation of ICAI और National Committee on Accounting Standards of Confederation of Indian Industry (CII) के चेयरमैन भी रहे।

कई समितियों के सदस्य
वह 2006-07 में Insurance Regulatory and Development Authority (IRDA) के बोर्ड में रहे। साथ ही वह इस दौरान Reserve Bank of India, Securities and Exchange Board of India (SEBI), Ministry of Corporate Affairs (MCA), Comptroller and Auditor General of India (C&AG) and Central Board of Direct Taxes (CBDT) द्वारा गठित की गई समितियों में भी रहे।

पद्मश्री से सम्मानित
मनोहरन Governing Council for Skill Development in BFSI Sector के भी मेंबर रहे। उन्हें एनडीटीवी प्रॉफिट ने 2009 में Business Leadership Award तथा CNN IBN ने Indian of the Year 2009 से सम्मानित किया था। 2010 में उन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया गया था। अब उन्हें लक्ष्मी विलास बैंक को संकट से उबारने की जिम्मेदारी दी गई है

उन्होंने आज कहा कि बैंक के जमाकर्ताओं का पैसा पूरी तरह से सुरक्षित है। उन्होंने भरोसा जताया कि नियामक द्वारा तय समयसीमा के अंदर ही बैंक का विलय डीबीएस बैंक इंडिया के साथ हो जाएगा। बैंक पर लेन-देने को लेकर पाबंदी लगायी गयी है और प्रति खाता 25,000 रुपये की निकासी की सीमा तय की गयी है। मनोहरन ने कहा कि उन्हें भरोसा है कि लक्षमी विलास बैंक का डीबीएस बैंक इंडिया के साथ विलय 16 दिसंबर 2020 से पहले हो जाएगा।


मुख्यधारा छत्तीसगढ़ का डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ राजनीति, खेल, व्यापार, पर्यावरण और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता दी जाती है। हमारा उद्देश्य प्रदेश की ताज़ा, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना और जनता के मुद्दों को मुख्यधारा में लाना है।

मुख्य संपादक: धनवेन्द्र जायसवाल
मोबाइल नंबर: 8109086053, 9232897908
ईमेल: mukhyadhara09@gmail.com

कार्यालय का पता:
A8, शंकर नगर, मेन रोड, सेक्टर 1,
शंकर नगर, रायपुर, 492004