Burger King का IPO आज खुला, जानिए क्या है ब्रोकरेज हाउसेज की राय

Burger King का IPO आज यानी 2 दिसंबर को खुल गया है। ये 4 दिसंबर को बंद होगा। यानी इस IPO में 4 दिसंबर तक पैसे लगाए जा सकेंगें। इस IPO का प्रइस बैंड  59-60/प्रति शेयर तय हुआ है। कंपनी की IPO से 810 करोड़ रुपए  जुटाने की तैयारी है। इसके तहत 450 करोड़ रुपए के नए शेयर जारी होंगे और 360 करोड़ रुपए का ऑफर फॉर सेल लाया जाएगा। आईपीओ का मार्केट लॉट 250 शेयर है यानि इसमें आपको कम से कम 15,000 रुपए का निवेश करना होगा। कंपनी IPO से जुटाई गई राशि का उपयोग नए स्टोर खोलने में करोगी। कंपनी IPO की रकम से कर्ज भी चुकाएगी।

 

Burger King की खूबियां

Burger King देश के बड़े  QSR यानी Quick Service Resturant चेन में से एक है।  फिलहाल कंपनी 261 स्टोर चलाती है। IPO की रकम से 200 स्टोर और खोलने की योजना है।

 

Burger King का लेखा जोखा

IPO के बाद कंपनी का मार्केट कैप करीब 2,400 करोड़ रुपए होगा। वित्तवर्ष 2021 में कंपनी बिक्री 841 करोड़ रुपए और मार्जिन 12.4 फीसदी रही है।
कंपनी को घाटा हो रहा है।

 

Burger King IPO पर राय

 

Burger King IPO पर BP Equities, Geojit, Choice Broking, ICICI Direct और Angel ब्रोकिंग की Subscribe करने की सलाह है।

 

BURGER KING IPO में कोटा

 

रिटेल : 10 फीसदी
QIB : 30 फीसदी
NII : 15 फीसदी

 

Burger King का वैल्युएशन, बिक्री के हिसाब से मार्केट कैप

 

वैल्युएशन पर नजर डालें तो Burger King का वैल्युएशन 4.1 X, WESTLIFE का 6.3 X और  JUBILANT FOOD 10.3X है।

 

कितना है स्टोर मार्जिन?

BURGER KING का स्टोर मार्जिन12-14 फीसदी, WEST LIFE 13-15 फीसदी और JUBILANT FOOD का 21-23 फीसदी है।

एंकर निवेशक और Burger King

 

Burger King ने  एंकर निवेशकों से 364 करोड़ रुपए जुटाए हैं। यो रकम 55 एंकर निवेशकों से जुटाई गई है। एंकर निवेशकों को 6.08 करोड़ शेयर जारी किए गए हैं। Burger King के एंकर निवेशकों में Sundaram Mutual Fund, ICICI Pru MF, Nippon India MF, Valiant India, Aditya Birla MF,Elara India, SBI MF, HDFC MF, Fidelity Funds, GIC, East Spring Investments, Amansa Matthews और Invesco India Small Cap Fund शामिल हैं।