Headlines

AAP को एक और झटका, मंत्री राजकुमार आनंद ने दिया इस्तीफा

दिल्ली के शराब घोटाले में फंसी आम आदमी पार्टी की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. अब दिल्ली सरकार में मंत्री राज कुमार आनंद ने अपने पद और पार्टी से इस्तीफा दे दिया है. वह दिल्ली में समाज कल्याण मंत्रालय संभालते थे.

हाल ही में राजकुमार आनंद के घर ED की रेड पड़ी थी.

राजकुमार आनंद का आम आदमी पार्टी से इस्तीफा बड़ा झटका माना जा रहा है. वह पटेल नगर से विधायक हैं.इस्तीफे के बाद राजकुमार आनंद ने कहा कि आज बहुत व्यथित हूं, राजनीति बदलेगी तो देश बदलेगा. आम आदमी पार्टी पर बहुत बड़ा आरोप लगा है. इसीलिए मैं इस पार्टी, सरकार और मंत्री पद से इस्तीफा दे रहा हूं.

आम आदमी पार्टी भ्रष्टाचार के दलदल में

राजकुमार आनंद ने इस्तीफा देने के बाद मीडिया से बातचीत में कहा कि आम आदमी पार्टी भ्रष्टाचार के दलदल में फंसी है. मैं भ्रष्ट लोगों के साथ काम नहीं कर सकता. उन्होंने कहा कि आज मैं जो कुछ भी हूं वो डॉ. अंबेडकर की वजह से हूं. मैं विधायक और मंत्री बना वह सोसायटी को पे बैक करने के लिए बना. जो दलितों की चिंंता करने से पीछे हटे मैं वहां नहींं रह सकता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


मुख्यधारा छत्तीसगढ़ का डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ राजनीति, खेल, व्यापार, पर्यावरण और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता दी जाती है। हमारा उद्देश्य प्रदेश की ताज़ा, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना और जनता के मुद्दों को मुख्यधारा में लाना है।

मुख्य संपादक: धनवेन्द्र जायसवाल
मोबाइल नंबर: 8109086053, 9232897908
ईमेल: mukhyadhara09@gmail.com

कार्यालय का पता:
A8, शंकर नगर, मेन रोड, सेक्टर 1,
शंकर नगर, रायपुर, 492004