Headlines

हाथरस की एक और बेटी रेप की शिकार, मौसेरे भाई ने किया कुकर्म, मौत के बाद परिजनों का प्रदर्शन

हाथरस, उत्तर प्रदेश: 

पिछले महीने एक युवती से बर्बर तरीके से गैंगरेप और हत्या के बाद पिछले कुछ दिनों से चर्चा में रहे हाथरस में एक बार फिर ग्रामीणों का उबाल देखने को मिला है. एक नाबालिग बच्ची की रेप के बाद मौत हो जाने से नाराज ग्रामीणों और परिजनों ने मंगलवार (06 अक्टूबर) को पुलिस नाकामी के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन कर सड़क जाम कर दिया. आरोप है कि नाबालिग के मौसेरे भाई ने ही उसके साथ रेप किया. रेप के 15 दिनों बाद बच्ची की दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में सोमवार (05 अक्टूबर) को मौत हो गई.

 

हाथरस के नए एसपी विनीत जायसवाल ने बताया कि पीड़ित बच्ची अपने मामा के पास अलीगढ़ में रहती थी लेकिन उसका परिवार हाथरस में रहता है. जायसवाल ने बताया कि बच्ची की मौत के बाद, परिवार के सदस्यों और ग्रामीणों ने अलीगढ़ में एक पुलिस अधिकारी पर केस में लापरवाही और निष्क्रियता बरतने का आरोप लगाते हुए जिले में एक सड़क को जाम कर दिया और विरोध-प्रदर्शन करने लगे.

उन्होंने बताया कि ये मामला 15 दिन पुराना है. बच्ची के मौसेरे भाई ने उसके साथ दुष्कर्म किया था. उन्होंने कहा, “आरोपी भी नाबालिग है और मानसिक रूप से बीमार है. स्थानीय थाने में एक एफआईआर दर्ज की गई है. इसके बाद आरोपी लड़के को हिरासत में लेकर जुवेनाइल कोर्ट में पेश किया गया है.”

 

जायसवाल ने कहा कि पीड़ित परिजनों का एक जूनियर पुलिस अधिकारी के खिलाफ गुस्सा था, जिसे अब निपटा दिया गया है. इसके बाद ग्रामीणों ने रोड जाम हटा लिया.

एसपी ने कहा, “दुर्भाग्य से लड़की की सोमवार को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में मौत हो गई. परिजन अंतिम संस्कार के लिए शव को हाथरस ले आए थे, जिसके बाद उन्होंने वहां रोड जाम कर दिया.  उन्हें SHO के खिलाफ कुछ शिकायतें थीं. अलीगढ़ प्रशासन को इसके बारे में सूचित किया गया था. SHO के खिलाफ उचित कार्रवाई की गई है, उन्हें सस्पेंड कर दिया गया है. अब स्थिति नियंत्रण में है और परिवार ने बच्ची का अंतिम संस्कार कर दिया है.


मुख्यधारा छत्तीसगढ़ का डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ राजनीति, खेल, व्यापार, पर्यावरण और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता दी जाती है। हमारा उद्देश्य प्रदेश की ताज़ा, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना और जनता के मुद्दों को मुख्यधारा में लाना है।

मुख्य संपादक: धनवेन्द्र जायसवाल
मोबाइल नंबर: 8109086053, 9232897908
ईमेल: mukhyadhara09@gmail.com

कार्यालय का पता:
A8, शंकर नगर, मेन रोड, सेक्टर 1,
शंकर नगर, रायपुर, 492004