Headlines

रायपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, IPL सट्टा से आठ लोग गिरफ्तार

रायपुर पुलिस ने 8 सटोरियों को बंगाल से गिरफ्तार किया है। यह लोग रेड्डी अन्ना एप से सट्टे का संचालन करते थे। एक सट्टेबाज के घर पर छापा मारने के दौरान मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने कोलकाता से सभी को पकड़ा। हालांकि मुख्य सरगना समता कालोनी निवासी मोहित सोमानी फिलहाल फरार है। इनके पास से 12 लाख का सामान जब्त किया गया। पुलिस ने जब उससे पूछताछ की तो उसने बड़े सट्टेबाजों की जानकारी दी। पकड़े गए आठों सट्टेबाजों की मोबाइल लोकेशन कोलकाता में मिली। इसके आधार पर पुलिस टीम ने न्यू टाउन गोलाबारी 24 परगना स्थित एक फ्लैट में दबिश दी। यहां से पकड़े गए सट्टेबाजों के पास से पांच लैपटाप, 36 मोबाइल, 24 बैंक पास बुक, 24 एटीएम कार्ड जब्त किए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


मुख्यधारा छत्तीसगढ़ का डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ राजनीति, खेल, व्यापार, पर्यावरण और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता दी जाती है। हमारा उद्देश्य प्रदेश की ताज़ा, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना और जनता के मुद्दों को मुख्यधारा में लाना है।

मुख्य संपादक: धनवेन्द्र जायसवाल
मोबाइल नंबर: 8109086053, 9232897908
ईमेल: mukhyadhara09@gmail.com

कार्यालय का पता:
A8, शंकर नगर, मेन रोड, सेक्टर 1,
शंकर नगर, रायपुर, 492004