Headlines

CG- जवान के बंदूक से दुर्घटनावश चली गोली, DRG जवान बलिदान, दूसरा घायल

दंतेवाड़ा के थाना बारसूर क्षेत्रान्तर्गत हांदावाडा, हितावड़ा क्षेत्र में सशस्त्र नक्‍सलियों की उपस्थिति की सूचना पर बुधवार को दंतेवाड़ा एवं नारायणपुर के सीमावर्ती क्षेत्र में डीआरजी एवं बस्तर फाइटर्स दंतेवाड़ा की संयुक्त टीम नक्सल गश्त सर्चिंग अभियान में निकली थी। यहां दंतेवाड़ा-नारायणपुर के सीमावर्ती इलाके में नक्सल गश्त सर्चिंग के दौरान दुर्घटनावश गोली चलने से डीआरजी का एक जवान बलिदान हो गया, जबकि एक घायल हो गया। रेस्क्यू के दौरान घायल आरक्षक जोगराज कर्मा की अत्याधिक रक्त स्त्राव हो जाने से मृत्यु हो गई। वहीं घायल आरक्षक परसूराम अलामी का प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए एयरलिफ्ट कर रायपुर रवाना किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


मुख्यधारा छत्तीसगढ़ का डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ राजनीति, खेल, व्यापार, पर्यावरण और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता दी जाती है। हमारा उद्देश्य प्रदेश की ताज़ा, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना और जनता के मुद्दों को मुख्यधारा में लाना है।

मुख्य संपादक: धनवेन्द्र जायसवाल
मोबाइल नंबर: 8109086053, 9232897908
ईमेल: mukhyadhara09@gmail.com

कार्यालय का पता:
A8, शंकर नगर, मेन रोड, सेक्टर 1,
शंकर नगर, रायपुर, 492004