Headlines

BIG BREAKING- पंडित प्रदीप मिश्रा को मिली जान से मारने की धमकी,

कथावाचक पं. प्रदीप मिश्रा को अज्ञात शख्स द्वारा पत्र के माध्यम से जान से मारने और बदनाम करने की धमकी देने का मामला सामने आया है। कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा अपनी शिव महापुराण कथा और रुद्राक्ष महोत्सव को लेकर देश-दुनिया में प्रख्यात हैं। जहां कहीं भी उनकी कथा का आयोजन होता है, वहां लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है।

इससे कथावाचक के अनुयायियों में रोष छाया हुआ है। इसकी जानकारी सामने आने के बाद महाराष्ट्र के अमरावती से लोकसभा सदस्य नवनीत राणा ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को पत्र लिखते हुए कथावाचक प्रदीप मिश्रा की सुरक्षा की मांग की है। धमकी मिली पत्र के बाद पुलिस जांच में जुट चुकी है। पुलिस इस बात का पता लगा रही है कि आखिर यह पत्र किसने भेजा है और उसका मकसद क्या है। कथावचक को धमकी भरा पत्र बेनाम है। पुलिस अब इस बेनाम खत को भेजने वाले की तलाश कर रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


मुख्यधारा छत्तीसगढ़ का डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ राजनीति, खेल, व्यापार, पर्यावरण और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता दी जाती है। हमारा उद्देश्य प्रदेश की ताज़ा, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना और जनता के मुद्दों को मुख्यधारा में लाना है।

मुख्य संपादक: धनवेन्द्र जायसवाल
मोबाइल नंबर: 8109086053, 9232897908
ईमेल: mukhyadhara09@gmail.com

कार्यालय का पता:
A8, शंकर नगर, मेन रोड, सेक्टर 1,
शंकर नगर, रायपुर, 492004