Headlines

भाजपा की धमाकेदार एंट्री, EXIT POLL में 5 राज्यों की 130 सीटों के नतीजे

लोकसभा चुनाव 2024 रिजल्ट से पहले तमाम चैनलों ने शनिवार को एग्जिट पोल के नतीजे जारी किए। अधिकांश सर्वे में भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ तीसरी बार सरकार बनाने जा रही है। कई सर्वे में भाजपा का 400 पार का नारा भी सच साबित होता दिख रहा है। दक्षिण भारत में ऐसी भी सीटे हैं, जो भाजपा की बंपर जीत को साकार कर रहे हैं। केरल, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु में भाजपा को पिछले बार के मुकाबले जबरदस्त फायदा दिखाई दे रहा है। एग्जिट पोल के अनुसार, केरल राज्य में भाजपा पहली बार खाता खोल सकती है। यह वह राज्य है जहां आज तक भाजपा को एक भी सीट नहीं मिल पाई थी। दक्षिण की 130 सीटों पर एग्जिट पोल क्या भविष्यवाणी कर रहा है, एक नजर।

2024 के लोकसभा चुनावों में भाजपा दक्षिणी राज्यों में महत्वपूर्ण बढ़त हासिल करते हुए एक बार फिर सरकार बनाती दिख रही है। तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में भाजपा एक बार फिर विपक्षी खेमे को चौंका सकती है। एग्जिट पोल के अनुसार भाजपा गठबंधन वाली एनडीए कर्नाटक में अपनी सीटें बरकरार रख सकती है जबकि तेलंगाना में उसकी सीटों की संख्या में इजाफा हो सकता है।दक्षिण भारत में पुडुचेरी समेत कुल 130 सीटे हैं। एग्जिट पोल में तमिलनाडु, कर्नाटक, केरल, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में भाजपा को अकेले 36-39 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है। NDA 51-54 सीटें जीत सकती है। एग्जिट पोल के अनुसार, यहां अकेले कांग्रेस को 31-34 सीटें मिलने का अनुमान है। यदि एग्जिट पोल की भविष्यवाणियां सच होती हैं, तो यह दक्षिणी राज्यों में भाजपा के लिए बढ़त होगी। 2019 के लोकसभा चुनावों में भाजपा ने इन राज्यों से 29 सीटें जीती थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


मुख्यधारा छत्तीसगढ़ का डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ राजनीति, खेल, व्यापार, पर्यावरण और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता दी जाती है। हमारा उद्देश्य प्रदेश की ताज़ा, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना और जनता के मुद्दों को मुख्यधारा में लाना है।

मुख्य संपादक: धनवेन्द्र जायसवाल
मोबाइल नंबर: 8109086053, 9232897908
ईमेल: mukhyadhara09@gmail.com

कार्यालय का पता:
A8, शंकर नगर, मेन रोड, सेक्टर 1,
शंकर नगर, रायपुर, 492004