CG Board Result 2023: 10वीं में राहुल यादव तो 12वीं में रायगढ़ की विधि ने किया टॉप, देखें टॉपर्स की लिस्ट

CG Board Result 2023: 10वीं में राहुल यादव तो 12वीं में रायगढ़ की विधि ने किया टॉप, देखें टॉपर्स की लिस्ट

धनेश कुमार दिवाकर @ रायपुर

  • स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी/हिन्दी माध्यम सरकारी स्कूल के बच्चों ने बाजी मारी
  • हाईस्कूल (कक्षा दसवीं) में 10 बच्चों ने टॉप किया तो हायर सेकेंडरी (कक्षा बारहवीं) में 10 बच्चों ने टॉपरो में अपनी जगह बनाई
  • रायपुर के कुल 10 बच्चों ने टॉपर्स की लिस्ट में अपना स्थान बनाया
  • हाईस्कूल (कक्षा दसवीं) में राहुल यादव, 593 (98.83 प्रतिशत) प्रथम स्थान प्राप्त किया
  • हायर सेकेंडरी (कक्षा बारहवीं) में  विधि भोसले, 491 (98.20 प्रतिशत) टॉप किया है।

मुख्यमंत्री ने परीक्षार्थियों एवं उनके अभिभावकों को बधाई दी

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा ली गई 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा में सफल सभी परीक्षार्थियों एवं उनके अभिभावकों को बधाई और शुभकामनाएं।

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा आयोजित हाईस्कूल सर्टिफिकेट मुख्य परीक्षा वर्ष 2023 में कुल 3,37,569 परीक्षार्थी पंजीकृत हुये। इनमें से 3,30,681 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुये, जिनमें से 1,52,891 बालक तथा 1,77,790 बालिकायें सम्मिलित हुई, जिनमें से 3,30,055 परीक्षार्थियों के परीक्षा परिणाम घोषित किये गये घोषित परीक्षा परिणाम में से उत्तीर्ण परीक्षार्थियों की कुल संख्या 2,47,721 है अर्थात् कुल 75.05 प्रतिशत परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुये उत्तीर्ण बालिकाओं का प्रतिशत 79.16 तथा बालकों का प्रतिशत 70.26 है।

  • प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण परीक्षार्थियों की संख्या 1,09,903 (33.30 प्रतिशत) है,
  • द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण परीक्षार्थियों की संख्या 1.19.901 (36.32 प्रतिशत) है
  • तृतीय श्रेणी में उत्तीर्ण परीक्षार्थियों की संख्या 17,914 (5.43 प्रतिशत) है

वर्ष 2022 हाईस्कूल सर्टिफिकेट मुख्य परीक्षा में कुल 3,63,301 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुये थे, जिनमें से 1,71,539 बालक तथा 191,762 बालिकायें सम्मिलित हुई थीं सम्मिलित परीक्षार्थियों के उत्तीर्ण का प्रतिशत 74.23 था इस प्रकार गतवर्ष से इस वर्ष परीक्षा परिणाम में लगभग 0.82 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

हायर सेकण्डरी स्कूल सर्टिफिकेट मुख्य परीक्षा वर्ष 2023 में कुल 328,121 परीक्षार्थी पंजीकृत हुये। इनमें से 3,23,625 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुये, जिनमें से 1,43,919 बालक तथा 179,706 बालिकायें सम्मिलित हुई, जिनमें से 3,23,266 परीक्षार्थियों के परीक्षा परिणाम घोषित किये गये। घोषित परीक्षा परिणाम में से उत्तीर्ण परीक्षार्थियों की कुल संख्या 2,58,500 है अर्थात् कुल 79.96 प्रतिशत परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुये उत्तीर्ण बालिकाओं का प्रतिशत 83.64 तथा बालकों का प्रतिशत 75.36 है।

  • प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण परीक्षार्थियों की संख्या 87140 (26.96 प्रतिशत) है,
  • द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण परीक्षार्थियों की संख्या 1,45,965 (45.15 प्रतिशत) है
  • तथा तृतीय श्रेणी में उत्तीर्ण परीक्षार्थियों की संख्या 25.377 (7.35 प्रतिशत) है

वर्ष 2022 हायर सेकण्डरी स्कूल सर्टिफिकेट मुख्य परीक्षा में कुल 2,87,673 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुये थे, जिनमें से 1,29,213 बालक तथा 1,58,480 बालिकायें सम्मिलित हुई थीं। सम्मिलित परीक्षार्थियों के उत्तीर्ण का प्रतिशत 79.30 था इस प्रकार गतवर्ष से इस वर्ष परीक्षापरिणाम में लगभग 0.66 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

परीक्षा परिणाम छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा की वेबसाइट

https://www.results.cg.nic.in https://www.egbse.nic.in पर उपलब्ध है।

देखें टॉपर्स की लिस्ट नीचे लिंक को क्लिक करिए.…

TOP1012th HS_TOP10

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *