Headlines

सिर काटकर फुटबॉल खेलता था चंदन तस्कर वीरप्पन, बेटी विद्या रानी ने जॉइन की बीजेपी

कृष्णनगर
तमिलनाडु में खूंखार चंदन तस्कर वीरप्पन की कहानियां आज भी जिंदा हैं। वह गजराज यानी हाथी को सिर के बीचोंबीच गोली मारकर ढेर कर देता था। कई किस्सों में एक जिक्र ऑफिसर पी श्रीनिवास का भी है। कहा जाता है कि वीरप्पन ने पहले अधिकारी का सिर काटा, फिर अपने साथियों के साथ मिलकर उससे फुटबॉल खेली। वीरप्पन के साथ दहशत की कई इबारतें लिखी हैं। 18 अक्टूबर 2004 को मौत के घाट उतारे जा चुके वीरप्पन की बेटी विद्या रानी पेशे से वकील हैं। उन्होंने शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राष्ट्रीय महासचिव मुरलीधर राव की मौजूदगी में पार्टी का दामन थाम लिया।

इस दौरान विद्यारानी के साथ हजारों समर्थक भी बीजेपी में शामिल हुए। बता दें कि शनिवार को कृष्णनगर में बीजेपी का एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री पॉन राधाकृष्णन भी मौजूद थे।

NBT

वीरप्पन की बेटी विद्या रानी

विद्यारानी बोलीं- पिता का रास्ता गलत था लेकिन…
राव से पार्टी का पहचान पत्र मिलने के बाद विद्यारानी ने कहा कि वह जरूरतमंद लोगों के लिए काम करेंगी। उन्होंने कहा, ‘मेरे पिता के रास्ते जरूर गलत थे लेकिन उन्होंने हमेशा गरीबों के बारे में ही सोचा।’

‘CAA पर स्टालिन को चुनौती’
तमिलनाडु बीजेपी के प्रभारी राव ने कहा कि यदि डीएमके चीफ एमके स्टालिन यह साबित कर देते हैं कि नागरिकता संशोधन कानून (CAA) भारतीय मुसलमानों के खिलाफ है तो वह राजनीति छोड़ देंगे। उन्होंने कहा कि राज्य में गलत जानकारी फैलाकर स्टालिन अपनी सस्ती राजनीति जारी नहीं रख सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


मुख्यधारा छत्तीसगढ़ का डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ राजनीति, खेल, व्यापार, पर्यावरण और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता दी जाती है। हमारा उद्देश्य प्रदेश की ताज़ा, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना और जनता के मुद्दों को मुख्यधारा में लाना है।

मुख्य संपादक: धनवेन्द्र जायसवाल
मोबाइल नंबर: 8109086053, 9232897908
ईमेल: mukhyadhara09@gmail.com

कार्यालय का पता:
A8, शंकर नगर, मेन रोड, सेक्टर 1,
शंकर नगर, रायपुर, 492004