Headlines

आयुष्मान खुराना के लिए बॉक्स ऑफ़िस पर सब ‘शुभ मंगल’

आयुष्मान खुराना की इस साल की पहली फ़िल्म ‘शुभ मंगल ज्यादा सावधान’ थिएटर्स में धूम मचा रही है। उसके लिए बॉक्स ऑफ़िस पर फिलहाल सब ‘शुभ मंगल’ ही है। फ़िल्म दो दिनों के अंदर ही 20 करोड़ का आंकड़ा पार कर गई। यह इसके ही साथ रिलीज़ हुई ‘भूत: द हॉटेंड शीप पार्ट वन’ के कलेक्शन से लगभग दो गुना है। कुल मिलाकर अयुष्मान की नई फ़िल्म को शानदार ओपनिंग मिली है।

फ़िल्म क्रिटिक और ट्रेड विशेषज्ञ तरण आदर्श के मुताबिक, ‘शुभ मंगल ज्यादा सावधान‘ को शुक्रवार को 9.55 करोड़ के साथ उम्मीदें के मुताबिक शुरुआत मिली। हालांकि, यह ‘बाला’ की ओपनिंग (10.65) से कम है। वहीं, दूसरे दिन यानी शनिवार को ‘शुभ मंगल ज्यादा सावधान’ के कलेक्शन में उछाल देखा गया। शनिवार को कुल कलेक्शन 11.08 करोड़ रहा। इसके साथ ही फ़िल्म का टोटल कलेक्शन 20.63 करोड़ हो गया।

रविवार को बढ़ सकता है कलेक्शन

रविवार को अक्सर फ़िल्मों के कलेक्शन में बढ़ोतरी देखी जाती है। ‘शुभ मंगल ज्यादा सावधान’ से भी ट्रेड विशेषज्ञों को यही उम्मीद है। तरण आदर्श के मुताबिक, फ़िल्म रविवार को 14 करोड़ के आसपास कलेक्शन कर सकती है। ऐसे में वीकेंड तक कुल बिजनेस 34 करोड़ हो सकता है। हालांकि, फ़िल्म को ‘तानाजी द अनसंग वॉरियर’ और विक्की कौशल स्टारर ‘भूत’ से टक्कर मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


मुख्यधारा छत्तीसगढ़ का डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ राजनीति, खेल, व्यापार, पर्यावरण और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता दी जाती है। हमारा उद्देश्य प्रदेश की ताज़ा, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना और जनता के मुद्दों को मुख्यधारा में लाना है।

मुख्य संपादक: धनवेन्द्र जायसवाल
मोबाइल नंबर: 8109086053, 9232897908
ईमेल: mukhyadhara09@gmail.com

कार्यालय का पता:
A8, शंकर नगर, मेन रोड, सेक्टर 1,
शंकर नगर, रायपुर, 492004