Headlines

हॉकी भारत का गौरव, छत्तीसगढ़ लीग बनेगी खिलाड़ियों के लिए बड़ा मंच

रायपुर के सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में छत्तीसगढ़ हॉकी लीग के समापन समारोह में शामिल मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया छत्तीसगढ़ हॉकी लीग के समापन समारोह में CM साय और केंद्रीय मंत्री मांडविया
छत्तीसगढ़ हॉकी लीग का समापन समारोह राजधानी रायपुर के सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में आयोजित किया गया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया समारोह में शामिल हुए। इस दौरान विजेता और उपविजेता टीमों के साथ बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।

केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने छत्तीसगढ़ हॉकी लीग को पूरे देश के लिए रोल मॉडल बताया। उन्होंने कहा कि हॉकी भारत का गौरव है और इस तरह के आयोजन खेलों के विकास के साथ प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का अवसर देते हैं। उन्होंने मेजर ध्यानचंद के योगदान को याद करते हुए कहा कि उनकी उपलब्धियां आज भी युवा खिलाड़ियों को प्रेरित करती हैं।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है। गांवों, जनजातीय क्षेत्रों और दूरस्थ इलाकों के खिलाड़ियों को उचित अवसर, आधुनिक प्रशिक्षण और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने विश्वास जताया कि यह लीग प्रदेश के खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने में मददगार साबित होगी।

छत्तीसगढ़ हॉकी लीग के समापन समारोह में CM साय और केंद्रीय मंत्री मांडविया
छत्तीसगढ़ हॉकी लीग के समापन समारोह में CM साय और केंद्रीय मंत्री मांडविया

छह टीमों ने लिया प्रतियोगिता में हिस्सा

छत्तीसगढ़ हॉकी लीग में छह टीमों—राजधानी रॉयल्स, न्यायधानी नाइट्स, संस्कारधानी स्ट्राइकर्स, चक्रधर चैंपियंस, बैलाडीला बुल्स और मैनपाट टाइटंस ने हिस्सा लिया। बस्तर से सरगुजा और रायगढ़ से राजनांदगांव तक के खिलाड़ियों को इस मंच पर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिला।

लीग की खास बात यह रही कि प्रत्येक टीम में एक-एक ओलंपिक खिलाड़ी शामिल था। इससे युवा खिलाड़ियों को अनुभवी अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों के साथ खेलने और उनसे खेल की बारीकियां सीखने का मौका मिला। प्रतियोगिता का प्रसारण जियोहॉटस्टार पर किया गया। हिंदी के साथ छत्तीसगढ़ी भाषा में कमेंट्री भी हुई।

छत्तीसगढ़ हॉकी लीग के समापन समारोह में CM साय और केंद्रीय मंत्री मांडविया
छत्तीसगढ़ हॉकी लीग के समापन समारोह में CM साय और केंद्रीय मंत्री मांडविया

मुख्यमंत्री खेल उत्कर्ष मिशन से मिलेगी प्रतिभाओं को पहचान

मुख्यमंत्री साय ने बताया कि राज्य सरकार ने गांवों और दूरस्थ क्षेत्रों में छिपी खेल प्रतिभाओं को पहचानने और उन्हें प्रशिक्षण केंद्रों से जोड़ने के लिए मुख्यमंत्री खेल उत्कर्ष मिशन शुरू किया है। इसका उद्देश्य खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण और सुविधाएं उपलब्ध कराना है, ताकि संसाधनों की कमी के कारण उनकी प्रतिभा पीछे न रह जाए।

केंद्रीय मंत्री मांडविया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में खेलो इंडिया और फिट इंडिया जैसे अभियानों से देश में खेलों के प्रति जागरूकता बढ़ी है। उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले वर्षों में छत्तीसगढ़ हॉकी लीग का विस्तार होगा और इससे प्रदेश को राष्ट्रीय खेल मानचित्र पर नई पहचान मिलेगी।

समारोह में उपमुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा, कौशल विकास मंत्री गुरु खुशवंत साहेब, सांसद बृजमोहन अग्रवाल तथा लीग के एंबेसडर सरदार सिंह सहित अन्य अतिथि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


मुख्यधारा छत्तीसगढ़ का डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ राजनीति, खेल, व्यापार, पर्यावरण और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता दी जाती है। हमारा उद्देश्य प्रदेश की ताज़ा, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना और जनता के मुद्दों को मुख्यधारा में लाना है।

मुख्य संपादक: धनवेन्द्र जायसवाल
मोबाइल नंबर: 8109086053, 9232897908
ईमेल: mukhyadhara09@gmail.com

कार्यालय का पता:
A8, शंकर नगर, मेन रोड, सेक्टर 1,
शंकर नगर, रायपुर, 492004