Headlines

कॉमेडियन कपिल शर्मा के ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ को मिला नोटिस

कॉमेडियन कपिल शर्मा इन दिनों ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ के दूसरे सीजन के साथ दर्शकों का मनोरंजन कर रहे हैं। इस बीच वह कानूनी पचड़े में फंस गए हैं। उनके शो के खिलाफ लीगल नोटिस जारी किया गया है। इस खबर ने कपिल के फैंस को भी चिंता में डाल दिया है। दरअसल, कपिल के शो पर नोबेल पुरस्कार विजेता रवींद्रनाथ टैगोर की विरासत को धूमिल करने का आरोप लगा है। साथ ही सांस्कृतिक और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप भी कॉमेडियन पर लगा है। उधर, इस मामले में सलमान खान का रिएक्शन भी आया है।

BBMF की तरफ से भेजा नोटिस

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कपिल शर्मा के ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ को बोंगो भाषी महासभा फाउंडेशन (BBMF) के अध्यक्ष डॉक्टर मंडल की तरफ से यह नोटिस भेजा गया है। नोटिस में कहा गया है कि शो के कुछ एक्ट्स में सांस्कृतिक पहलुओं को गलत तरीके से पेश किया गया है। साथ ही रवींद्रनाथ टैगोर की विरासत को कमतर आंकने का आरोप लगाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


मुख्यधारा छत्तीसगढ़ का डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ राजनीति, खेल, व्यापार, पर्यावरण और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता दी जाती है। हमारा उद्देश्य प्रदेश की ताज़ा, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना और जनता के मुद्दों को मुख्यधारा में लाना है।

मुख्य संपादक: धनवेन्द्र जायसवाल
मोबाइल नंबर: 8109086053, 9232897908
ईमेल: mukhyadhara09@gmail.com

कार्यालय का पता:
A8, शंकर नगर, मेन रोड, सेक्टर 1,
शंकर नगर, रायपुर, 492004