Headlines

कोरोना: 15 अप्रैल तक विदेश से आने वालों की एंट्री रद्द, जानें नियम

  • कोरोना वायरस को लेकर भारत का बड़ा फैसला
  • विदेश से आने वाले लोगों के वीजा रद्द
  • 15 अप्रैल तक भारत में नहीं आ सकेंगे विदेशी

कोरोना वायरस के कहर से बचने के लिए भारत ने अबतक का बड़ा कदम उठाया है. भारत सरकार ने बुधवार को दुनिया के सभी देशों के लिए जारी वीज़ा को रद्द कर दिया है. ये वीज़ा अभी 15 अप्रैल तक के लिए रद्द कर दिया गया है, यानी दुनिया का कोई भी नागरिक कोरोना वायरस की वजह से भारत में नहीं आ पाएगा. हालांकि, अगर कोई भारतीय वापस आना चाहता है तो उसे स्क्रीनिंग करवानी होगी और 14 दिनों तक निगरानी में रहना होगा. स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी की गई एडवाइज़री में क्या है, एक नज़र डालें…

• 13 मार्च तक जारी हुए सभी वीज़ा-ई वीज़ा को रद्द कर दिया गया है. ये वीज़ा 15 अप्रैल तक रद्द रहेंगे, हालांकि संयुक्त राष्ट्र के अधिकारी, डिप्लोमेट, रोजगार, प्रोजेक्ट वीज़ा समेत अन्य सरकारी अधिकारियों को प्रवेश करने दिया जाएगा.

• जो भी विदेशी इस वक्त भारत में हैं, उनका वीज़ा जारी रहेगा. अगर उन्हें काउंसलर एक्सेस की जरूरत है या वीज़ा की तारीख बढ़वानी है, तो वो FRRO से संपर्क कर सकते हैं.

• OCI कार्ड होल्डर्स को जो वीज़ा फ्री ट्रैवल का फायदा मिलता था, उसे भी 15 अप्रैल तक के लिए रद्द कर दिया गया है.

• हालांकि, अगर कोई भी विदेशी नागरिक भारत आना चाहता है तो वह अपने देश में मौजूद भारतीय दूतावास में संपर्क कर सकते हैं.

• चीन-इटली-ईरान-कोरिया-स्पेन-जर्मनी समेत अन्य सभी देशों से यात्रा कर लौट रहे भारतीयों की स्क्रीनिंग की जाएगी. इन्हें 14 दिनों तक निगरानी में भी रखा जाएगा.

• जमीनी बॉर्डर से इंटरनेशनल बॉर्डर पर भी मेडिकल स्क्रीनिंग के बाद ही एंट्री मिल पाएगी.

• अगर कोई भारतीय नागरिक विदेश की यात्रा करना चाहता है, तो वह अपनी प्लानिंग इस हिसाब से करें कि उन्हें 14 दिन तक निगरानी में भी रखा जा सकता है.

• भारत सरकार लोगों से अपील करती है कि अगर जरूरी हो तभी किसी अन्य देश की यात्रा करें.

india_a_031220085124.jpg

आपको बता दें कि स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, भारत में कोरोना वायरस के अबतक 60 केस सामने आए हैं. जबकि विदेश से आने वाले लगभग 10 लाख से अधिक लोगों की स्क्रीनिंग की जा चुकी है. विदेश से आने वाले लोगों की बात करें तो एक दिन में औसतन विदेश से 10 लाख से अधिक लोग आते हैं.

अगर दुनियाभर की बात करें तो अबतक 107 से अधिक देश इस वायरस की चपेट में आ चुके हैं. जबकि एक लाख से अधिक लोग प्रभावित हैं, पूरी दुनिया में अबतक 4600 से अधिक लोगों की मौत इस वायरस की वजह से हुई है. भारत की तरह ही अमेरिका ने भी ट्रैवल एडवाइज़री जारी की है और यूरोप से आने वाले सभी लोगों के आने पर रोक लगा दी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


मुख्यधारा छत्तीसगढ़ का डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ राजनीति, खेल, व्यापार, पर्यावरण और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता दी जाती है। हमारा उद्देश्य प्रदेश की ताज़ा, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना और जनता के मुद्दों को मुख्यधारा में लाना है।

मुख्य संपादक: धनवेन्द्र जायसवाल
मोबाइल नंबर: 8109086053, 9232897908
ईमेल: mukhyadhara09@gmail.com

कार्यालय का पता:
A8, शंकर नगर, मेन रोड, सेक्टर 1,
शंकर नगर, रायपुर, 492004