Headlines

सीएम भूपेश बघेल बोले- कांग्रेस से लोग गुर्राते हुए जाते हैं और दुम दबाकर आते हैं, ऐसे अनेक उदाहरण हैं

  • दिल्ली के लिए रवाना होने से पहले एमपी की सियासत पर कहा- कोई यूं ही बेवफा नहीं होता
  • मध्य प्रदेश में मचे सियासी घमासान को लेकर पार्टी आलाकमान से कर सकते हैं चर्चा

रायपुर.

मध्य प्रदेश में मचे सियासी घमासान के बीच छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बुधवार को दिल्ली के लिए रवाना हो गए। इससे पहले मुख्यमंत्री बघेल ने ज्योतिरादित्य सिंधिया के पार्टी छोड़ने की बात को लेकर कहा- हमने हमेशा देखा है कांग्रेस से जाने वाले लोग हमेशा गुर्राते हुए जाते हैं और दुम दबाकर आते हैं और ऐसे अनेक उदाहरण हैं। उन्होंने यह भी कहा- कुछ तो मजबूरियां रहीं होगी, कोई यूं ही बेवफा नहीं होता।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बुधवार सुबह करीब 10.50 बजे की फ्लाइट से दिल्ली के लिए रवाना हुए। भूपेश बघेल मध्य प्रदेश की सियासत को लेकर पार्टी आलकमान के नेताओं से दिल्ली में मुलाकात कर सकते हैं। वह दोपहर करीब 1 बजे दिल्ली पहुंच जाएंगे। दरअसल, कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। जिसके बाद उनके समर्थक 22 विधायकों ने भी इस्तीफा दे दिया है।

राज्यसभा उम्मीदवारों को लेकर होगी चर्चा

राज्यसभा चुनावों को लेकर प्रदेश की दो सीटों पर चुनाव होने हैं। इस पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि वह इस संबंध में पार्टी आलाकमान से चर्चा करेंगे। इसके लिए वे दिल्ली जा रहे हैं। प्रदेश की दोनों सीटों के लिए किन्हें उम्मीदवार बनाया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


मुख्यधारा छत्तीसगढ़ का डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ राजनीति, खेल, व्यापार, पर्यावरण और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता दी जाती है। हमारा उद्देश्य प्रदेश की ताज़ा, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना और जनता के मुद्दों को मुख्यधारा में लाना है।

मुख्य संपादक: धनवेन्द्र जायसवाल
मोबाइल नंबर: 8109086053, 9232897908
ईमेल: mukhyadhara09@gmail.com

कार्यालय का पता:
A8, शंकर नगर, मेन रोड, सेक्टर 1,
शंकर नगर, रायपुर, 492004