Headlines

जश्न के दौरान तेज आवाज में बजाया DJ! 250 लोगों की बिगड़ी हालत

महाराष्ट्र में अंबेडकर जयंती के अवसर पर डीजे बजाया जा रहा था. सभी उत्साह में अंबेडकर जयंती का जश्न मना रहे थे. तभी अचानक डीजे की आवाज इतनी अधिक तेज थी कि सभी लोगों का सिर अचानक से सुन्न होने लगा. डीजे की तेज आवाज सुनकर 250 व्यक्तियों की अचानक तबीयत बिगड़ गई. किसी को कुछ सुनाई नहीं दे रहा था. तब अफरा-तफरी मच गई. इन सभी रोगियों को 70 चिकित्सालयों में भर्ती करा दिया गया है. पुलिस को इस घटना की खबर प्राप्त होने के बाद इसपर मुकदमा दर्ज कर लिया है.

दरअसल, 14 अप्रैल को डॉ. बाबा साहब अंबेडकर की जयंती पर देशभर में क्रांति चौक पर सभी गाने की धुन पर मग्न थे. पुणे से 15 डीजे को शहर के आयोजन में बुलाया गया था. युवाओं ने कानफोड़ू डीजे के सामने खूब डांस किया. इन डीजे की आवाज लगभग 150 डेसिबल तक होती है. वहां उपस्थित लोगों की तबीयत डीजे की आवाज सुनकर बिगड़ गई. डीजे की आवाज सुनकर बीमार होने वाले लोगों की उम्र हैरान करने वाली है. इसमें बीमार होने वाले लोगों में वृद्ध नहीं बल्कि युवाओं का आंकड़ा ज्यादा है. डीजे की आवाज सुनकर 17 से 40 साल के लोगों के कान सुन्न पड़ गए. इस उम्र के 250 मरीजों को अस्पताल पहुंचाने की नौबत आ गई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


मुख्यधारा छत्तीसगढ़ का डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ राजनीति, खेल, व्यापार, पर्यावरण और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता दी जाती है। हमारा उद्देश्य प्रदेश की ताज़ा, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना और जनता के मुद्दों को मुख्यधारा में लाना है।

मुख्य संपादक: धनवेन्द्र जायसवाल
मोबाइल नंबर: 8109086053, 9232897908
ईमेल: mukhyadhara09@gmail.com

कार्यालय का पता:
A8, शंकर नगर, मेन रोड, सेक्टर 1,
शंकर नगर, रायपुर, 492004