जम्मू-कश्मीर, केरल में आज तो बाकी राज्यों में सोमवार को मनाई जाएगी ईद

जामा मस्जिद (Jama Masjid) के शाही इमाम ने बताया कि देश में आज कहीं भी चांद दिखने की खबर नहीं है, इसलिए ईद 25 मई यानी सोमवार को मनाई जाएगी.

नई दिल्ली. देश में शनिवार को ईद (Eid) का चांद नहीं दिखा ऐसे में सोमवार को भारत में ईद का त्योहार मनाया जाएगा. जामा मस्जिद (Jama Masjid) के शाही इमाम ने बताया कि देश में आज कहीं भी चांद दिखने की खबर नहीं है, इसलिए ईद 25 मई यानी सोमवार को मनाई जाएगी. हालांकि कश्मीर (Kashmir) में रविवार को ही ईद मनाई जाएगी. शाही इमाम ने लोगेां से अपील की है कि कोरोना संकट (Corona crisis) को देखते हुए हमें ईद के दौरान सावधानी बरतनी है और हाथ मिलाने तथा गले मिलने से परहेज करना है.

बता दें कि जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला ने ट्वीट करते हुए कहा, घाटी में चांद नजर आ गया है और स्थानीय मस्जिद ने ऐलान कर दिया है कि रविवार को ईद उल फित्र मनाया जाएगा. आप सभी को ईद मुबारक.

वहीं दूसरी तरफ लद्दाख में शुक्रवार को ही ईद उल फित्र मनाई गई. हालांकि कोरोना वायरस को देखते हुए न तो मस्जिदों में चहल पहल दिखी और न ही बाजारों में कोई रौनक नजर आई. ज्यादातर लोगों ने घर के अंदर से ही ईद मनाई.

बता दें कि भारत में सऊदी अरब के एक दिन बाद ईद मनाई जाती है यानी कि जिस दिन सऊदी में ईद का जश्न होता है उस दिन भारत में चांद दिखाई देता है. वहीं भारत में शुक्रवार को तमाम जायरीनों ने अलविदा की नमाज अदा की. अलविदा या जुमातुम विदा की नमाज रमजान के महीने के आखिरी शुक्रवार को पढ़ी जाती है.

इसे भी पढ़ें :- रायपुर : घरेलू उड़ानें संक्रमण से बचाव के प्रभावी उपायों एवं दिशा निर्देशों के तहत ही शुरू हो : श्री भूपेश बघेल

शव्वाल महीने की होती है शुरुआत
ईद-उल-फित्र के साथ इस्लामिक कैलेंडर के शव्वाल महीने की शुरुआत होती है. ये इस्लामिक कैलेंडर का दसवां महीना होता है. ईद का दिन एकमात्र ऐसा दिन होता है जिस दिन रोज़ा नहीं रखा जाता. ईद के चांद का दीदार होने के बाद यानी शव्वाल का महीना शुरू होने के साथ ईद मनाई जाती है, इसलिए दुनियाभर में इसकी तारीख अलग-अलग होती है.

इसे भी पढ़ें :- रायपुर : बोधघाट बहुद्देशीय सिंचाई परियोजना के काम को आगे बढ़ाने केंद्र ने दी सहमति : मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल और जल संसाधन मंत्री श्री रविंद्र चौबे के प्रयासों को मिली सफलता
कोरोना वायरस ने फीका किया ईद का मजा
इस बार पूरी दुनिया में फैले कोरोना वायरस (Coronavirus) के चलते लॉकडाउन (Lockdown) है. इसी के कारण सभी धार्मिक स्थल भी बंद किए गए हैं ऐसे में लोगों ने अपने घरों में ही नमाज अदा की. कुछ चुनिंदा मस्जिदों में सोशस डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए लोगों ने नमाज अदा की. तमाम धार्मिक नेता भी कोरोना के प्रकोप के कारण लोगों से अपने घरों में ही इबादत करने की अपील कर रहे हैं. वहीं लोगों ने घर में ही रहने और जरूरी होने पर बाहर निकलने पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के लिए भी कहा जा रहा है.

इसे भी पढ़ें :-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *