Headlines

फेरों से पहले पहुंच गई चुनाव आयोग की टीम, शादी के कार्ड में पीएम मोदी का नाम छपवाना पड़ा महंगा

एक युवक पर अपनी शादी के कार्ड में पीएम मोदी का नाम छपवाना महंगा पड़ गया। जब यह जानकारी चुनाव आयोग तक पहुंची तो टीम फेरों से चार दिन पहले ही दूल्हे के घर पहुंच गई। दूल्हे की सफाई चुनाव आयोग को रास नहीं आई है।उन्होंने दूल्हे की इस हरकत पर पुलिस में शिकायत भी दर्ज करा दी है। मामले में जांच शुरू हो गई है।

यह पूरा मामला कर्नाटक के पुत्तुर तालुक में उप्पिनंगडी इलाके का बताया जा रहा है। यहां एक युवक ने अपनी शादी के निमंत्रण कार्ड पर पीएम मोदी के नाम का इस्तेमाल किया था। जिसके बाद दूल्हा और उसकी शादी विवादों के घेरे में आ गई। राज्य में इस घटना को लेकर राजनीतिक बहस भी शुरू हो गई है। दूल्हे ने निमंत्रण कार्ड पर एक टैगलाइन डाली थी। जिसमें लिखा था- अगर आप नव दंपति को उपहार देना चाहते हैं तो सबसे बड़ा उपहार है- मोदी को एक बार फिर प्रधानमंत्री के रूप में चुनना। इस टैगलाइन को चुनाव आयोग ने आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन माना है। निमंत्रण कार्ड पाने वाले दूल्हे के एक रिश्तेदार ने मामले में चुनाव आयोग के पास शिकायत कर दी। जिसके बाद यह पूरा बवाल शुरू हुआ।

लड़के की शादी 18 अप्रैल को हुई थी। उधर, शिकायत के आधार पर, चुनाव आयोग के अधिकारियों ने 14 अप्रैल को पुत्तूर तालुक में दूल्हे के घर का दौरा किया। दूल्हे ने अपनी सफाई में बताया कि निमंत्रण कार्ड चुनाव की तारीखों की घोषणा से पहले 1 मार्च को छपवाए गए थे। उसने यह भी स्पष्ट किया कि टैगलाइन प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ और राष्ट्र हित के लिए लिखा गया है। दूल्हे के स्पष्टीकरण के बावजूद, चुनाव आयोग ने 26 अप्रैल को उप्पिनंगडी पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करा ली है। जिसके बाद प्राथमिकी दर्ज की गई। इसके अलावा, निमंत्रण छापने वाला प्रेस मालिक भी चुनाव आयोग और पुलिस की जांच के दायरे में है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


मुख्यधारा छत्तीसगढ़ का डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ राजनीति, खेल, व्यापार, पर्यावरण और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता दी जाती है। हमारा उद्देश्य प्रदेश की ताज़ा, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना और जनता के मुद्दों को मुख्यधारा में लाना है।

मुख्य संपादक: धनवेन्द्र जायसवाल
मोबाइल नंबर: 8109086053, 9232897908
ईमेल: mukhyadhara09@gmail.com

कार्यालय का पता:
A8, शंकर नगर, मेन रोड, सेक्टर 1,
शंकर नगर, रायपुर, 492004