ट्विटर इन दिनों कई नए फीचर्स की टेस्टिंग कर रहा है। एक तरफ जहां कंपनी अनडू ट्वीट फीचर की टेस्टिंग कर रही है। तो अब इसमें फेसबुक के जैसे इमोजी मिलने की भी खबरें आ रही हैं। यानी आप ट्वीट के दौरान फेसबुक के जैसे अलग-अलग रिएक्ट करने वाले इमोजी का इस्तेमाल कर पाएंगे।
फीचर की पंसद को लेकर हो रहा सर्वे
टेक क्रंच की रिपोर्ट के मुताबिक, ट्विटर पिछले महीने से ट्विटर इस फीचर को लेकर यूजर्स के साथ सर्वे कर रहा है। ताकि ये समझ सके कि लोगों को ये कितना पसंद आने वाला है, या लोग इसे ना पसंद करेंगे। टेक क्रंच द्वारा शेयर किए गए इस स्क्रीनशॉट में इन रिएक्शन इमोजीज को देखा जा सकता है।
इनमें लाफिंग फेस विद टियर्स, थिंकिंग फेस और क्राइंग फेस हैं। इसके अलावा एंग्री फेस, फायर इमोजी और शॉक्ड फेस इमोजी भी दिया गया है। अभी किसी भी ट्वीट पर यूजर्स लाइक के लिए सिर्फ हार्ट रिएक्शन दे सकते हैं। ट्विटर पर ट्वीट लाइक के अलावा दूसरा रिएक्शन देना का ऑप्शन नहीं है।
कुछ समय पहले ही ट्विटर ने अपने DM यानी डायरेक्ट मैसेज में इमोजी के साथ रिएक्शन देने का ऑप्शन लाया है। किसी के मैसेज पर आप इमोजी के साथ रिएक्ट कर सकते हैं।
गलती सुधारने वाला फीचर
ट्विटर में जल्दी ही ‘अनडू ट्वीट’ का फीचर मिलेगा। इसकी मदद से पोस्ट हो चुके ट्वीट को यूजर फिर से एडिट कर पाएंगे। हालांकि, इस फीचर का कंपनी पेड यूजर्स के लिए उपलब्ध कराएगी। एक ट्वीट के मुताबिक, अनडू फीचर के लिए 5 सेकंड का वक्त मिलेगा।
ऐसे काम करेगा ट्विटर का अनडू सेंड बटन
- इस बटन की मदद से यूजर किसी ट्वीट का एडिट कर पाएंगे। हालांकि, इसके लिए लिमिटेड वक्त मिलेगा।
- यूजर कोई ट्वीट करने जैस ही सेंड बटन पर क्लिक करता है तो टाइमर के साथ Undo Send बटन स्क्रीन पर दिखने लगेगा।
- यदि यूजर ट्वीट को एडिट करना चाहता है तब उसे इस बटन पर क्लिक कर सकता है।
- यदि Undo Send का समय खत्म हो गया तब ट्वीट को एडिट नहीं किया जा सकेगा।

