Headlines

सबसे सर्द भी, तो सबसे ‘गर्म’ भी: दिल्ली में इस बार जनवरी में यह कैसा मौसम

हाइलाइट्स:

  • राजधानी दिल्ली में इस बार जनवरी में मौसम ने खूब खेली आंख मिचौली
  • न्यूनतम और अधिकतम तापमान दोनों रहे सामान्य से अधिक
  • दिल्ली में आज भी हल्की बारिश, घना कोहरा छाने के भी आसार

नई दिल्ली
राजधानी दिल्ली में इस बार मौसम ने जनवरी में खूब आंखमिचौली खेली है। साल के पहले दिन जहां पारा गिरकर 1.1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था, तो वहीं एक हफ्ते बाद कल यानी गुरुवार को न्यूनतम तापमान 14.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। यह बीते 4 सालों में जनवरी के दौरान दिल्ली में सबसे उच्च न्यूनतम तापमान है। मौसम विभाग के मुताबिक, यह सामान्य से 7 डिग्री सेल्सियस ज्यादा था। इससे पहले 2017 के दौरान जनवरी में 26 तारीख को अधिकतम न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया था।

अधिकतम तापमान भी सामान्य से अधिक रहा
मौसम विभाग के मुताबिक, 13 जनवरी तक न्यूनतम तापमान के सामान्य से ऊपर रहने का अनुमान है। इसके अलावा आज हल्की बारिश का भी अनुमान है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 19.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से एक डिग्री अधिक है। IMD के वैज्ञानिक कुलदीप श्रीवास्तव के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के गुजरने के बाद दिल्ली-एनसीआर पर बादल छाए हुए हैं जिसकी वजह से न्यूनतम तापमान नीचे नहीं गिर रहा है।

 

मौसम के तेवरआज हल्की बारिश के आसार
मौसम विभाग के मुताबिक, आज राजधानी दिल्ली में सुबह और शाम के समय हल्की बारिश हो सकती है। इसके अलावा घना कोहरा भी लोगों की परेशानियां बढ़ा सकता है। हालांकि इसके बाद कुछ वक्त तक बारिश रुक जाएगी। बारिश रुकने के बाद दिल्ली में ठंड बढ़ने के आसार है। ऐसे में राजधानी में शीतलहर बढ़ जाएगी।

2021-01-07

न्यूनतम और अधिकतम तापमान आज भी सामान्य से अधिक रहेंगे
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आज सुबह के समय मध्यम से घना कोहरा रहेगा। शाम के समय हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। अधिकतम तापमान 19 और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री तक रह सकता है। इसके बाद 11 जनवरी से दिल्ली में शीतलहर का प्रकोप शुरू हो सकता है। अधिकतम तापमान 16 और न्यूनतम 7 से 8 डिग्री पर सिमट सकता है। यानी दिन के समय सर्दी लोगों को काफी परेशान कर सकती है। पहाड़ों से आती ठंडी हवाएं राजधानी के लोगों को 11 से 13 जनवरी के बीच कांपने पर मजबूर कर देंगी।

पहाड़ों से आने वाली बर्फीली हवाओं का दिल्ली पर होगा असर
स्काईमेट के अनुसार 9-10 जनवरी से बारिश में लंबा अंतराल रहेगा और उत्तर भारत के पहाड़ों से बर्फीली हवाएं दिल्ली को अपनी चपेट में लेंगी। उम्मीद है कि 10 जनवरी के बाद न्यूनतम तापमान 5 डिग्री से नीचे चला जाएगा और शीतलहर का प्रकोप शुरू हो जाएगा। 9 और 10 जनवरी को दिल्ली में घना कोहरा भी छा सकता है जिससे सड़क, रेल और हवाई यातायात के बाधित होने की आशंका है।


मुख्यधारा छत्तीसगढ़ का डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ राजनीति, खेल, व्यापार, पर्यावरण और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता दी जाती है। हमारा उद्देश्य प्रदेश की ताज़ा, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना और जनता के मुद्दों को मुख्यधारा में लाना है।

मुख्य संपादक: धनवेन्द्र जायसवाल
मोबाइल नंबर: 8109086053, 9232897908
ईमेल: mukhyadhara09@gmail.com

कार्यालय का पता:
A8, शंकर नगर, मेन रोड, सेक्टर 1,
शंकर नगर, रायपुर, 492004