इंग्लैंड में कोरोना वायरस के नया स्ट्रेन आने के बाद से नए सिरे से टेंशन बढ़ गई है. विशेषज्ञों का कहना है कि इंग्लैंड से भारत लौटे यात्रियों में से संक्रमित लोगों में से आधे यात्रियों में कोरोना के नए स्ट्रेन होने की संभावना है. इंग्लैंड से भारत लौटे 20 यात्री कोरोना संक्रमित पाए गए हैं.
दरअसल, कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन जो कि ब्रिटेन में पाया गया है से पूरी दुनिया में हड़कंप मचा हुआ है. इसे लेकर अब भारत में भी अलर्ट है. क्योंकि ब्रिटेन से भारत आए 20 यात्री कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. एक्सपर्ट्स के मुताबिक, बहुत संभव है कि इन पॉजिटिव पाए गए यात्रियों में कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन दाखिल हुए हों और इन लोगों के जरिए ब्रिटेन का नया वायरस भारत में भी दाखिल हो गया है. अभी इंग्लैंड में संक्रमित लोगों में से 60 फीसदी लोग कोरोना के नए स्ट्रेन से संक्रमित पाए गए हैं.
इस मसले पर CCMB, हैदराबाद के डायरेक्टर डॉ राकेश मिश्रा ने इंडिया टुडे से खास बातचीत में कहा कि “हम जानते हैं कि ब्रिटेन के यात्री जो कल भारत आए हैं, उनमें से 20 कोरोना पॉजिटिव गए हैं. वहीं, वर्तमान में नए कोरोना स्ट्रेन कि चपेट में ब्रिटेन के 60% कोविड संक्रमित लोग आ चुके हैं. ऐसे में यह बहुत संभव है कि भारत आए इन 20 में से, आधे लोग नए स्ट्रेन के शिकार हों.”
हालांकि, एक्सपर्ट्स का यह भी कहना है कि उन लोगों की टेस्टिंग की जरुरत नहीं है जो एक महीना पहले इंग्लैंड से वापस लौटे हैं. गौरतलब है कि इस नए कोरोना स्ट्रेन B.1.1.7 के चलते भारत समेत कई देशों ने ब्रिटेन के साथ अंतर्राष्ट्रीय यात्रा पर प्रतिबंध लगा दिया ह

