रायपुर के बेबीलोन होटल में आग, 47 लोग सुरक्षित निकाले गए

रायपुर। राजधानी के तेलीबांधा थाना क्षेत्र स्थित बेबीलोन होटल में मंगलवार रात करीब 9 बजे अचानक आग लग गई। हादसे के समय होटल में मौजूद लोग घबराकर इधर-उधर भागने लगे। लिफ्ट बंद हो जाने से कई लोग ऊपरी मंजिल पर फंस गए।

सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। करीब 47 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। आग को भी काबू में कर लिया गया है।

जानकारी के मुताबिक, होटल की पहली मंजिल में केबल शॉर्ट सर्किट से आग लगी थी, जो धीरे-धीरे फैलकर 7वीं मंजिल तक पहुंच गई। घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी और कलेक्टर भी मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य का निरीक्षण किया।

फिलहाल घटना में किसी तरह की जनहानि की सूचना नहीं है। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *