Headlines

ड्रग्स के नशे में लड़की संग रंगरलियां, पूर्व मंत्री का बेटा….?

हिमाचल प्रदेश के शिमला में पुलिस ने पंजाब सरकार में पूर्व मंत्री रहे सुच्चा सिंह लंगाह के बेटे को रंगरलियां मनाते एक होटल से गिरफ्तार किया है. पूर्व मंत्री के बेटे के पास से 42 ग्राम चिट्टा (ड्रग्स) पुलिस ने बरामद किया है. उसके अलावा एक महिला समेत 4 अन्य को भी अरेस्ट किया है. दरअसल, शिमला पुलिस की स्पेशल सेल की टीम को इसकी गुप्त सूचना मिली थी. पुलिस ने चिट्टे को कब्जे में लेकर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. इसके साथ ही आगे की कार्रवाई की जा रही है. पुलिस यह पता लगा रही है कि आरोपी चिट्टा कहां से लेकर आए थे. पुलिस आरोपियों की बैंक डिटेल्स भी खंगाल रही है.

पूछताछ में आरोपियों से चिट्टा माफिया से जुड़े कई अहम खुलासे हो सकते हैं. पुलिस ने सभी को निजी होटल से दबोचा है. एसपी शिमला संजीव गांधी ने कहा कि पुलिस की स्पेशल सेल की टीम ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए बीती रात को पुराने बस स्टैंड के पास होटल में छापेमारी की थी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


मुख्यधारा छत्तीसगढ़ का डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ राजनीति, खेल, व्यापार, पर्यावरण और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता दी जाती है। हमारा उद्देश्य प्रदेश की ताज़ा, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना और जनता के मुद्दों को मुख्यधारा में लाना है।

मुख्य संपादक: धनवेन्द्र जायसवाल
मोबाइल नंबर: 8109086053, 9232897908
ईमेल: mukhyadhara09@gmail.com

कार्यालय का पता:
A8, शंकर नगर, मेन रोड, सेक्टर 1,
शंकर नगर, रायपुर, 492004