Headlines

भारत हाकी टीम ने पाकिस्तान को हराया, एशिया कप 2023 का बना चैंपियन

हॉकी के मैदान से खुशखबरी आई, जिसने पूरे देश को जश्न मनाने का मौका दे दिया. भारत ने पाकिस्तान को हराकर एशिया कप 2023 का खिताब जीत लिया है. टूर्नामेंट ओमान में खेला गया, जहां भारत ने पेनल्टी शूटआउट में पहला मैंस हॉकी 5 S एशिया कप 2023 का खिताब जीता. भारत और पाकिस्तान के बीच पूरे मुकाबले में जबरदस्त टक्कर चली. हाफ टाइम तक पाकिस्तान की टीम 3-2 से आगे थी, मगर इसके बाद भारतीय टीम ने जोरदार वापसी की और स्कोर फुल टाइम तक स्कोर 4-4 से बराबर किया. शूटआउट में भारत के मनिन्दर सिंह और गुरजोत सिंह ने गोल दागे, जबकि गोलकीपर सूरज काकेरा ने पाकिस्तान की दोनों कोशिशों को नाकाम कर दिया. पाकिस्तान की तरफ से अरशद लियाकत और मुर्तजा ने कोशिश की थी. हॉकी इंडिया ने विनिंग टीम के हर प्लेयर के लिए 2 लाख रुपये और हर एक सपोर्ट स्टाफ के लिए एक लाख रुपये की घोषणा की.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


मुख्यधारा छत्तीसगढ़ का डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ राजनीति, खेल, व्यापार, पर्यावरण और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता दी जाती है। हमारा उद्देश्य प्रदेश की ताज़ा, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना और जनता के मुद्दों को मुख्यधारा में लाना है।

मुख्य संपादक: धनवेन्द्र जायसवाल
मोबाइल नंबर: 8109086053, 9232897908
ईमेल: mukhyadhara09@gmail.com

कार्यालय का पता:
A8, शंकर नगर, मेन रोड, सेक्टर 1,
शंकर नगर, रायपुर, 492004