Headlines

कोटक महिंद्रा बैंक के मैनेजिंग डायरेक्टर (MD) और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) के पद से दिया इस्तीफ़ा

दिग्गज बैंकर उदय कोटक ने प्राइवेट सेक्टर के कोटक महिंद्रा बैंक के मैनेजिंग डायरेक्टर (MD) और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) के पद से तत्काल प्रभाव से इस्तीफा दे दिया है। बैंक ने कहा कि उदय कोटक 31 दिसंबर, 2023 को रिटायर होने वाले थे। इससे करीब 4 महीने पहले ही इस्तीफा दे दिया है। बैंक ने बताया कि ज्वाइंट एमडी दीपक गुप्ता 31 दिसंबर तक उदय कोटक की जिम्मेदारियां संभालेंगे। 1 जनवरी, 2024 से नए एमडी और सीईओ की मंजूरी के लिए बैंक ने आरबीआई के पास आवेदन किया है।

देश के सबसे रईस बैंकर उदय कोटक ने बैंक के बोर्ड को एक पत्र में लिखा-मेरे पास अभी भी कुछ महीने बाकी हैं लेकिन मैं तत्काल प्रभाव से अपना इस्तीफा देता हूं। मैंने अपने निर्णय पर विचार किया है और मेरा मानना ​​​​है कि यह कोटक महिंद्रा बैंक के लिए सही है। कॉर्पोरेट और निवेश बैंकिंग के निदेशक और प्रमुख केवीएस मनियन या शांति एकंबरम अगले सीईओ बनने की रेस में हैं। बता दें कि शांति एकंबरम वर्तमान में कोटक 811, एचआर और ट्रेजरी डिपार्टमेंट में हैं। इससे पहले मीडिया रिपोर्ट में कहा गया था कि आरबीआई ने कोटक महिंद्रा बैंक को उदय कोटक की बजाए किसी बाहरी व्यक्ति को उत्तराधिकारी के रूप में नियुक्त करने की सलाह दी है। हालांकि, बाद में बैंक ने इस खबर को खारिज कर दिया था

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


मुख्यधारा छत्तीसगढ़ का डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ राजनीति, खेल, व्यापार, पर्यावरण और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता दी जाती है। हमारा उद्देश्य प्रदेश की ताज़ा, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना और जनता के मुद्दों को मुख्यधारा में लाना है।

मुख्य संपादक: धनवेन्द्र जायसवाल
मोबाइल नंबर: 8109086053, 9232897908
ईमेल: mukhyadhara09@gmail.com

कार्यालय का पता:
A8, शंकर नगर, मेन रोड, सेक्टर 1,
शंकर नगर, रायपुर, 492004