घायलों के उपचार में लापरवाही न हो
स्वास्थ्य मंत्री ने डॉक्टरों से प्रत्येक घायल की स्थिति और चल रहे उपचार की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि मरीजों को सभी जरूरी स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं और उनकी स्थिति की नियमित निगरानी हो। उन्होंने घायलों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता बताया।

प्रभावित परिवारों के साथ सरकार
श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार संवेदनशीलता और सेवा भावना के साथ काम कर रही है। इस मुश्किल समय में सरकार दुर्घटना से प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है। उन्होंने चिकित्सकों से उपचार में किसी भी तरह की कमी नहीं रखने को कहा।

मृतकों के परिजनों के प्रति जताई संवेदना
उल्लेखनीय है कि केल्हारी में हुई बस दुर्घटना में कई लोगों की मौत हुई थी, जबकि अनेक लोग घायल हुए थे। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने हादसे पर दुख जताते हुए मृतकों के परिजनों के लिए आर्थिक सहायता की घोषणा की थी।
स्वास्थ्य मंत्री ने दुर्घटना में जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की और शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने सभी घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना भी की।
