Headlines

शिक्षा विभाग से हटाए गए केके पाठक, सरकार ने लिया बड़ा फैसला

शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक हटाए गए. शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव के पद से सरकार ने केके पाठक को हटा दिया. उन्हें राजस्व भूमि सुधार विभाग का प्रमुख सचिव बनाया गया है. केके पाठक एक बार फिर से इन दिनों चर्चा में आ गए थे. दरअसल, भीषण गर्मी के दौरान स्कूल के बच्चे बेहोश होकर गिरने लगे थे, लेकिन स्कूल बंद करने का फरमान नहीं दिया गया था. शिक्षा विभाग ने स्कूल की टाइमिंग में बदलाव को लेकर अधिसूचना जारी किया था. इसके कुछ देर बाद मुख्यमंत्री मुख्य सचिव ने छुट्टी का आदेश जारी कर दिया. इससे केके पाठक नाराज चल रहे थे और छुट्टी पर चले गए थे. अब शिक्षा विभाग ने बड़ा अपडेट दिया है.

केके पाठक हमेशा सुर्खियों में रहे हैं. शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव बनने के बाद काफी चर्चा में आ गए थे. शिक्षा विभाग में आने के बाद से लगातार फरमान निकाल रहे थे. केके पाठक के कई फैसला को लेकर काफी विवाद भी हुआ. पिछले साल त्योहारों में शिक्षकों की छुट्टी को लेकर खूब राजनीति हुई थी. दरअसल उन्होंने त्योहारों में मिलने वाली शिक्षकों की कई छुट्टियों को कैंसिल कर दिया था. इससे वो विपक्ष के निशाने पर आ गए थे.

केके पाठक एक सख्त मिजाज के अधिकारी के रूप में जाने जाते हैं. वो सिर्फ विवादों में नहीं रहे बल्कि शिक्षा विभाग में बदलाव को लेकर भी जाने जाते हैं. उन्होंने कई महत्वपूर्ण फैसला लिए. जिससे बिहार के सरकारी स्कूलों में छात्र और छात्राओं की संख्या में बढ़ोतरी देखी गई. स्कूलों में समय पर शिक्षक और छात्र-छात्रा पहुंचने लगे थे. इसके साथ ही उन्होंने लाखों शिक्षकों की बहाली करवाई. जिसको लेकर मुख्यमंत्री भी खुल मंच से प्रशंसा की थी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


मुख्यधारा छत्तीसगढ़ का डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ राजनीति, खेल, व्यापार, पर्यावरण और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता दी जाती है। हमारा उद्देश्य प्रदेश की ताज़ा, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना और जनता के मुद्दों को मुख्यधारा में लाना है।

मुख्य संपादक: धनवेन्द्र जायसवाल
मोबाइल नंबर: 8109086053, 9232897908
ईमेल: mukhyadhara09@gmail.com

कार्यालय का पता:
A8, शंकर नगर, मेन रोड, सेक्टर 1,
शंकर नगर, रायपुर, 492004