Headlines

KTM अपडेटेड 200 Duke लॉन्च की, जानें- कीमत और खासियतें

KTM ने अपडेटेड 200 Duke को 1.96 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) में लॉन्च किया है। अपडेट के मुताबिक, मोटरसाइकिल को बीम के लिए 32 एलईडी और 6 रिफ्लेक्टर के साथ एक फुल एलईडी हेडलाइट मिलती है। कंपनी के मुताबिक, 200 ड्यूक केटीएम 1290 सुपर ड्यूक आर को देखते हुए बनाई गई है।

फीचर की बात करें तो केटीएम 200 ड्यूक में सुपरमोटो मोड के साथ डुअल-चैनल एबीएस, डब्ल्यूपी अपसाइड डाउन फोर्क्स; WP मोनोशॉक, स्प्लिट स्टील ट्रेलिस फ्रेम; एल्यूमीनियम स्विंगआर्म और एक अंडरबेली एक्सहोस्ट मिलेगा। बाइक नए रंगों इलेक्ट्रॉनिक ऑरेंज और डार्क सिल्वर मेटैलिक में भी मिल सकेगी। 200 ड्यूक एक लिक्विड-कूल्ड DOHC इंजन द्वारा संचालित है जो 25bhp की पीक पावर और 19.2Nm का अधिकतम टॉर्क पैदा करता है।

बजाज ऑटो के प्रेसिडेंट (प्रोबाइकिंग) सुमीत नारंग ने कहा,’केटीएम 200 ड्यूक को इसकी अनूठी डिजाइन, क्लास लीडिंग विशेषताओं और रेस के लिए हमेशा तैयार रहने के लिए जाना जाता है। और यही बात इसे KTM के युवा उत्साही लोगों के लिए सपनों की बाइक बनाती है। इस अपग्रेड के साथ, हम उस क्रांति को जारी रख रहे हैं जो प्रदर्शन बाइकिंग सेगमेंट में शुरू हुई थी जब केटीएम 200 ड्यूक को पहली बार भारत में लॉन्च किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


मुख्यधारा छत्तीसगढ़ का डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ राजनीति, खेल, व्यापार, पर्यावरण और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता दी जाती है। हमारा उद्देश्य प्रदेश की ताज़ा, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना और जनता के मुद्दों को मुख्यधारा में लाना है।

मुख्य संपादक: धनवेन्द्र जायसवाल
मोबाइल नंबर: 8109086053, 9232897908
ईमेल: mukhyadhara09@gmail.com

कार्यालय का पता:
A8, शंकर नगर, मेन रोड, सेक्टर 1,
शंकर नगर, रायपुर, 492004