श्रम मंत्रालय शिकायतों के तीव्र समाधान के लिये अगले महीने शुरू करेगा ‘संतुष्ट’ पोर्टल

Edited By: Dhanesh Diwakar

  • पोर्टल पर ईपीएफओ और ईएसआईसी के कामकाज से जुड़े सभी आंकड़े होंगे।
  • कर्मचारी और नियोक्ता अपनी शिकायतें पोर्टल पर दर्ज करा सकते हैं।

नयी दिल्ली

श्रम मंत्रालय ने कर्मचारियों के साथ-साथ नियोक्ताओं की शिकायतों के समाधान के साथ ही जमीनी स्तर पर श्रम कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन के लिये अगले महीने नया पोर्टल ‘संतुष्ट’ शुरू करने की योजना बनायी है। एक सूत्र ने यह कहा।

शुरू में संतुष्ट कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) तथा स्वास्थ्य और बीमा सेवा प्रदाता ईएसआईसी द्वारा संगठित क्षेत्र के कर्मचारियों को दी जाने वाली सेवाओं की निगरानी करेगा। बाद में पोर्टल मंत्रालय की अन्य इकाइयों के कार्यों को शामिल करेगा। इसमें प्रत्येक अधिकारियों के कामकाज का आकलन का वास्तविक समय आधारित आंकड़ा भी होगा।

सूत्र के अनुसार कर्मचारी और नियोक्ता अपनी शिकायतें पोर्टल पर दर्ज करा सकते हैं। इसकी निगरानी आंतरिक प्रकोष्ठ करेगा। इसमें पांच से छह अधिकारी होंगे फिलहाल मंत्रालय 44 केंद्रीय श्रम कानूनों को चार संहिताओं… वेतन, औद्योगिक संबंध, सामाजिक सुरक्षा और कार्य स्थल पर सुरक्षा, स्वास्थ्य और कामकाज की स्थिति…में श्रेणीबद्ध करने की प्रक्रिया में है।

मंत्रालय के शीर्ष अधिकारियों को उम्मीद है कि चारों संहिताएं 2020 में अमल में आ जाएंगी। सूत्र ने कहा, ‘‘मंत्रालय चारों श्रम संहिताओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करना चाहता है जो 2020 में वास्तविक रूप ले सकते हैं।’’ उसने कहा, ‘‘रोजगार सृजित करने और मजबूत आर्थिक वृद्धि के लिये अनुकूल माहौल को लेकर कर्मचारियों की सुरक्षा, अधिकारों और सुविधाओं के लिये सिर्फ कानून बनाना पर्याप्त नहीं है। बल्कि इसका प्रभावी क्रियान्वयन भी जरूरी है।’’

पोर्टल पर ईपीएफओ और ईएसआईसी के कामकाज से जुड़े सभी आंकड़े होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


मुख्यधारा छत्तीसगढ़ का डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ राजनीति, खेल, व्यापार, पर्यावरण और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता दी जाती है। हमारा उद्देश्य प्रदेश की ताज़ा, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना और जनता के मुद्दों को मुख्यधारा में लाना है।

मुख्य संपादक: धनवेन्द्र जायसवाल
मोबाइल नंबर: 8109086053, 9232897908
ईमेल: mukhyadhara09@gmail.com

कार्यालय का पता:
A8, शंकर नगर, मेन रोड, सेक्टर 1,
शंकर नगर, रायपुर, 492004