फिल्म विरक्त में मेरा किरदार चौंकाएगा आपको : खुशी सिंह

फिल्म विरक्त में मेरा किरदार चौंकाएगा आपको : खुशी सिंह

धनेश कुमार @ मुख्यधारा

आज राजधानी में मुख्यधारा से बातचीत करते हुए विरक्त फिल्म की एक्ट्रेस खुशी सिंह ने कहा फिल्म मेकिंग में चुनौतियां भी बहुत है। फिल्म विरक्त में मेरा किरदार चौंकाएगा आपको

थिएटर के बाद सीधे बड़े पर्दे कि पहली फीचर फिल्म विरक्त कैसे मिली ?

खुशी सिंह : विरक्त शुरू होने से पहले मैंने एस के प्रसाद जी के साथ एक एड फिल्म में काम किया था उनको मेरा काम पसंद आया फिर कुछ दिनों बाद उन्होंने मुझे विरक्त की स्क्रिप्ट सुनाई  जो मुझे बहुत पसंद आई।  मैंने अपने रोल के साथ स्क्रीन पर कितना जस्टिफाई किया है, यह तो दर्शक बताएंगे लेकिन मैंने अपना पूरा एर्फट लगाया है और प्रसाद जी अपने निर्देशन से मुझसे जितना बेहतर हो सकता था उतना बेहतर काम ने करवाया है। आपको भी मेरा काम पसंद आएगा।

म्यूजिक वीडियोस एड के बाद फीचर फिल्म विरक्त, कैसा रहा एक्सपीरियंस ?

खुशी सिंह : उत्तर प्रदेश में फिल्म बनाने के नाम पर बहुत ठगी होती है, स्कैम होते हैं, कलाकारों का शोषण होता है, जब एस के प्रसाद जी ने मुझे यह फिल्म ऑफर की तो मैनें उनकी कई शार्ट फिल्में देखी मुझे उनका काम पसंद आया, उनकी पिछली फिल्म महारिब भी मैंने देखी, वह भी मुझे बहुत अच्छी लगी। इसलिए मैंने यह ऑफर स्वीकार कर लिया। उनके काम करने का एक्सपीरियंस बहुत अच्छा रहा, मुझे बहुत कुछ सीखने को मिला।

खुशी सिंह को इस फिल्म में हम किस रोल  में देखेंगे  ?

खुशी सिंह : इस फिल्म में मेरा रोल बहुत रोमांचकारी है। हर सीन चौंकाएगा आपको। फिल्म के सभी किरदार इस ढंग से लिखे गए है कि फिल्म अंत तक आप सरप्राइज होंगे आप

बहुत चुनौतीपूर्ण है फिल्म बनाना, आपकी क्या राय है?

खुशी सिंह : इसे डाएरेक्टर एसके प्रसाद और सार्थक एंटरटेनमेंट बेहतर तरीके से बता सकते है बतौर कलाकार मुझे सबसे अच्छी बात ये लगी कि वे हमेशा कुछ नया करना चाहते है हमेशा विकल्प ढूंढते हैं, उत्तर प्रदेश में अभी फिल्म मेकिंग में चुनौतियां भी बहुत है, क्योंकि प्रदेश में अभी फिल्म मेकिंग के सोच और अप्रोच वाले लोग नहीं है, ईमानदार प्रोडक्शन क्लियर विजन की वजह से ही वह लगातार काम कर रहे हैं, और अच्छा काम कर रहें है, उनकी सोच, बिल्कुल स्पष्ट है, हम जैसे कई ऐसे कलाकार जो कि बड़े शहरों में स्ट्रगल ही करते रह जाते हैं, उन्हें वे बड़ी भूमिका देकर एक अच्छा मंच प्रदान करने का का काम कर रहें है।

दर्शकों के बीच कब होगी फिल्म विरक्त ?

खुशी सिंह : अगस्त तक फिल्म विरक्त आपलोगों के बीच होगी। आप लोग ज्यादा से ज्यादा संख्या में हमारी फिल्म देखें, आपना-प्यार दुलार दे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *