Headlines

सोनिया गांधी ने 5 राज्यों के अध्यक्षों से मांगा इस्तीफा, कांग्रेस में हो सकते हैं फेरबदल

हाल ही में पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की करारी हार के बाद पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी ने उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा, पंजाब और मणिपुर के पार्टी प्रमुखों से इस्तीफे देने के लिए कहा है।सोनिया गांधी के इस निर्देश के कुछ देर बाद ही उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने अपना त्यागपत्र देने की घोषणा की। मालूम हो कि अजय कुमार लल्लू को अगस्त, 2019 में उत्तर प्रदेश, नवजोत सिंह सिद्धू को जुलाई, 2021 में पंजाब, गोदियाल को जुलाई, 2021 में उत्तराखंड, गिरीश चोडानकर को अप्रैल, 2018 में गोवा और लोकेन सिंह को सितंबर, 2021 में मणिपुर प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया था।

  • कांग्रेस अध्यक्ष का यह निर्देश पार्टी कार्यसमिति की रविवार को हुई बैठक के बाद आया है जिसमें पार्टी की हार के कारणों पर विचार किया गया था। कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि प्रदेश इकाइयों में पुनर्गठन के उद्देश्य से ये इस्तीफे मांगे गए हैं।

मुख्यधारा छत्तीसगढ़ का डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ राजनीति, खेल, व्यापार, पर्यावरण और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता दी जाती है। हमारा उद्देश्य प्रदेश की ताज़ा, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना और जनता के मुद्दों को मुख्यधारा में लाना है।

मुख्य संपादक: धनवेन्द्र जायसवाल
मोबाइल नंबर: 8109086053, 9232897908
ईमेल: mukhyadhara09@gmail.com

कार्यालय का पता:
A8, शंकर नगर, मेन रोड, सेक्टर 1,
शंकर नगर, रायपुर, 492004