Headlines

हाथियों के झुंड ने 2 महिलाओं कुचला, मौके पर मौत

रायगढ़। जिले के वनांचल आदिवासी क्षेत्र कापू से एक बार फिर हाथियों के आतंक की खबर सामने आ रही है । बीती रात दो अलग-अलग घटनाओं में हाथियों ने दो महिलाओं को कुचल कर मौत के घाट उतार दिया है। पुलिस व वन विभाग आगे की कार्रवाई में जुट गई है। पहली घटना मंगलवार रात्रि 10 बजे के करीब ग्राम चिखलापानी की है तो दूसरी घटना छत्तासरई से सामने आया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार इंजोरी बाइ पति सुखी राम (70 ) ग्राम चिखलापानी थाना कापू की रहने वाली है । बताया जा रहा है कि मृतिका इंजोरी बाई रोजना की तरह परिजनों के साथ रात्रि खाना खाकर सो रही थी। इस बीच तीन से चार हाथी दल में आ गए और उनके घर मे तोड़फोड़ करने लगे। हाथियों के आतंक से सो रहा परिवार सहम गया। कुछ समय के लिए सभी घर के अंदर ही दुबके रहे, परंतु जब हाथियों ने तोड़फोड़ करना शुरू कर दिया तो वह अपनी जान बचाने के लिए सुरक्षित जगह की ओर भागने लगे।


मुख्यधारा छत्तीसगढ़ का डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ राजनीति, खेल, व्यापार, पर्यावरण और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता दी जाती है। हमारा उद्देश्य प्रदेश की ताज़ा, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना और जनता के मुद्दों को मुख्यधारा में लाना है।

मुख्य संपादक: धनवेन्द्र जायसवाल
मोबाइल नंबर: 8109086053, 9232897908
ईमेल: mukhyadhara09@gmail.com

कार्यालय का पता:
A8, शंकर नगर, मेन रोड, सेक्टर 1,
शंकर नगर, रायपुर, 492004