Headlines

पंजाब चुनाव हारने के बाद नवजोत सिंह सिद्धू का बड़ा फैसला…

चंडीगढ़। पंजाब विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने बड़ा फैसला लिया है। सिद्धू ने अपने पद से इस्तीफा देने के बाद सोनिया गांधी को पत्र लिखकर अपनी बात कही है। बता दें कि पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के परिणाम सामने आने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने राज्यों के प्रदेश अध्यक्षों से इस्तीफे की मांग की थी, वहीं आज नवजो​त सिंह सिद्धू ने आदेश के अनुसार इस्तीफा देकर उनकी मांग को पूरा किया है।

सिद्धू ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। नवजोत सिद्धू ने लिखा कि कहा, कांग्रेस अध्यक्ष की इच्छा के मुताबिक मैं पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देता हूं। गौरतलब है कि पंजाब में आप की लहर में कई दिग्गजों को हार का सामना करना पड़ा और नवजोत सिंह सिद्धू व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह अपनी सीट नहीं बचा पाए। अमृतसर पूर्व से नवजोत सिंह सिद्धू और बिक्रम मजीठिया को हार का सामना करना पड़ा, जिन्हें आप की जीवनजोत कौर ने मात दी। इसके अलावा पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी चमकौर साहिब और भदौर दोनों ही विधान सभा सीटों से हार गए। इसके अलावा पूर्व मुख्यमंत्रियों प्रकाश सिंह बादल और अमरिंदर सिंह को भी हार का सामना करना पड़ा।


मुख्यधारा छत्तीसगढ़ का डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ राजनीति, खेल, व्यापार, पर्यावरण और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता दी जाती है। हमारा उद्देश्य प्रदेश की ताज़ा, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना और जनता के मुद्दों को मुख्यधारा में लाना है।

मुख्य संपादक: धनवेन्द्र जायसवाल
मोबाइल नंबर: 8109086053, 9232897908
ईमेल: mukhyadhara09@gmail.com

कार्यालय का पता:
A8, शंकर नगर, मेन रोड, सेक्टर 1,
शंकर नगर, रायपुर, 492004