NEET UG- नीट यूजी परीक्षा शेड्यूल जल्द जारी करेगा NTA…

नीट यूजी परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन प्रोसेस आज से शुरू हो सकते हैं। संभावना जताई जा रही है कि देश भर के मेडिकल संस्थानों में शैक्षणिक सत्र 2022-23 के लिए यूजी प्रोगाम में दाखिले के लिए जल्द शुरू हो सकते हैं। हालांकि इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक सूचना जारी नहीं की गई है। यह उम्मीद केवल मीडिया रिपोर्ट्स में जताई जा रही है। वहीं यह भी संभावना है कि परीक्षा आयोजित कराने वाली एजेंसी NTA यानी कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी जल्द ही परीक्षा के लिए जल्द ही ऑफिशियल सूचना जारी करेगी। अब ऐसे में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट- अंडर ग्रेजुएट ( National Eligibility cum Entrance Test, NEET UG 2022) का नोटिफिकेशन के बाद ही रजिस्ट्रेशन प्रोसेस से लेकर परीक्षा की तिथि सहित अन्य पूरी डिटेल्स स्पष्ट हो पाएगी। अब ऐसे में स्टूडेंट्स को सलाह दी जाती है कि, वे ऑफिशियल सूचना के लिए आधिकारिक पोर्टल nta.ac.in पर विजिट करते रहें, जिससे उन्हें ताजा जानकारी मिल सके। वहीं यह परीक्षा जुलाई में होने की उम्मीद है।